Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो हजार का नोट वापस लेने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
  • देहरादून

दो हजार का नोट वापस लेने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 20/05/2023
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस ने दो हजार का नोट वापस लेने पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि एक बार और नोटबंदी करने से सिद्ध हो गया है कि भाजपा सरकार अपनी नीतियों को लेकर स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में मिली हार से सबक लेकर सरकार ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार की नोटबंदी से कोई लक्ष्य हासिल नहीं हो पाया, उल्टा इसकी मार गरीब लोगों पर ही पड़ी। इसी तरह इस बार दो हजार का नोटबंद होने से आम लोगों की ही फजीहत होगी, प्रभाव वाले लोगों को अपना कालाधन बदलने में फिर भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

ध्यान भटकाने का हथियार
नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने अपने बयान में कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि पहले 2000 का नोट क्यूं शुरू किया गया, अब अचानक इसे वापस किसलिए लिया गया। यशपाल आर्य ने कहा कि नवंबर 2016 में नोटबंदी के समय प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के जरिए कालाधन और आंतकवाद पर रोक लगने के बड़े-बड़े दावे किए थे, जो अब खोखले साबित हो रहे हैं। बल्कि आंकड़े बता रहे हैं कि इन सालों में देश में काला धन और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि पांच सौ और एक हजार के नोट पर रोक के बाद सरकार इससे भी बड़ा दो हजार का नोट लेकर आ गई। इसलिए पुन: दो हजार के नोट पर रोक, सरकार की विफलता की स्पष्ट स्वीकारोक्ति भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश जनता का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के मुद्दे खड़ा करती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधेड़ ने फंदे पर लटककर दी जान
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल संग मोतीचूर रेंज में राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.