Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 26 जनवरी पर तिरंगे के खिलाफ कैंपेन चलाएगा खालिस्तानी संगठन, वकीलों को फिर दी धमकी
  • राष्ट्रीय

26 जनवरी पर तिरंगे के खिलाफ कैंपेन चलाएगा खालिस्तानी संगठन, वकीलों को फिर दी धमकी

RNS INDIA NEWS 19/01/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। खालिस्तान समर्थक संगठन सिख्स फॉर जस्टिस ने भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र ध्वज तिरंगे के खिलाफ इंटरनेशनल कैंपेन चलाने की धमकी दी है। प्रतिबंधित संगठन ने फहराओ खालिस्तान- रोको तिरंगा नाम से कैंपेन चलाने की धमकी दी है। यही नहीं भारतीय एजेंसी एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल जसविंदर सिंह मुल्तानी, परमजीत सिंह पम्मा और हरदीप सिंह निज्जर को जर्मनी, यूके और कनाडा में इस कैंपेन को लीड करने का जिम्मा दिया गया है। मंगलवार को वीडियो संदेश में अमेरिका में बसे गुरपतवंत सिंह ने बताया कि जर्मनी में लुधियाना बम ब्लास्ट के मामले में गिरफ्तारी के बाद रिहा हुए जसविंदर सिंह मुल्तानी को जर्मनी में कैंपेन को लीड करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा गुरमीत सिंह बग्गा नाम के एक और शख्स को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में कैंपेन को लीड करने को कहा गया है। परमजीत सिंह पम्मा को ब्रिटेन के लंदन में कैंपेन की जिम्मेदारी दी गई है। यही नहीं कनाडा के वैंकोवर में हरदीप सिंह निज्जर को जिम्मा सौंपा गया है। सूत्रों के मुताबिक सिख्स फॉर जस्टिस ने 1 मिलियन डॉलर का बजट इस प्रोजेक्ट के लिए आवंटित किया गया है। इस प्रोजेक्ट को फहराओ केसरी खालिस्तान और ब्लॉक मोदी तिरंगा नाम दिया गया है। खालिस्तानी संगठन के इस ऐलान के बाद से एजेंसियां सतर्क हैं। बता दें कि लुधियाना में हुए बम धमाके के बाद जर्मनी में जसविंदर सिंह मुल्तानी को अरेस्ट किया गया था। हालांकि बाद में रिहा कर दिया गया।
इस बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को एक बार फिर से खालिस्तान की ओर से धमकी मिली है। पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को सुप्रीम कोर्ट में दायर करने वाले वकील विष्णु शंकर जैन ने पिछले सप्ताह भी ऐसी ही धमकी की बात कही थी। उनकी ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। उन्होंने कहा कि सोमवार को उन्हें एक बार फिर से धमकी भरी कॉल्स आई हैं। जैन ने कहा कि उन्हें धमकी भरे कॉल्स मिले हैं क्योंकि उन्होंने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले की जांच कर रहीं सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा को भी धमकी मिली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अभी और बढ़ेगी ठंड..बारिश भी होगी, आईएमडी ने दी चेतावनी
Next: सुप्रीम कोर्ट पर कहर बनकर टूटा कोरोना, 10 जज कोविड पॉजिटिव, कई कर्मचारी भी हुए संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.