Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 26 व 27 दिसंबर को होगा देवलगढ़ में जलेबी मेला
  • पौड़ी

26 व 27 दिसंबर को होगा देवलगढ़ में जलेबी मेला

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  विकासखंड खिर्सू के देवलगढ़ क्षेत्र में 26 और 27 दिसंबर को नैखेतू में जलेबी मेला आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता भी होगी। जिसमें विजेता टीमों को जलेबी और नकद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। देवलगढ़ क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष कुंजिका प्रसाद उनियाल ने बताया कि स्व. हुकम सिंह खत्री स्मृति रस्सा कस्सी प्रतियोगिता को जलेबी मेला के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रतियोगिता पहली बार क्षेत्र के कक्षा 6, 7 व 8 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जबकि क्षेत्र के पुरुष/महिला वर्ग के लिए यह प्रतियोगिता 26 दिसंबर को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि पुरुष और महिला वर्ग की प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को क्रमश: दो हजार एक सौ रुपये नकद व तीन किलो जलेबी तथा एक हजार एक सौ नकद तथा दो किलो जलेबी दी जाएगी। तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को पांच सौ की धनराशि के साथ एक किलो जलेबी से सम्मानित किया जाएगा। मैन ऑफ द मैच को एक किलो जलेबी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक टीम में पांच खिलाड़ी ही प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताजबर कुमार, महासचिव उत्तम सिंह कैंतुरा, कोषाध्यक्ष संगीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संकल्प परियोजना के बेहतर कार्यान्वयन के संदर्भ में एक दिवसीय जिला कौशल समिति की कार्यशाला का आयोजन
Next: डॉ. अविनाश गैरसैंण के नाम से आने वाली कॉल से रहें सतर्क

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.