Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 24 सितंबर को पीएम मोदी जाएंगे अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र महासभा में लेंगे भाग
  • राष्ट्रीय

24 सितंबर को पीएम मोदी जाएंगे अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र महासभा में लेंगे भाग

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 एवं 25 सितंबर को अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे जिसमें वह अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं के साथ चतुष्कोणीय (चड) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक अधिवेशन को भी संबोधित करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने आज सुबह यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि श्री मोदी 24 सितंबर को वाशिंगटन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर. बिडेन के साथ चतुष्कोणीय ढांचे (चर्डिलेटेरेल फ्रेमवर्क) के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में 12 मार्च को वर्चुअल प्रकार से हुई चड शिखर बैठक के बाद प्रगति की समीक्षा की जाएगी और समान हितों के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार इस बैठक में कोविड महामारी को नियंत्रित करने के प्रयासों और चड टीकाकरण पहल की समीक्षा की जाएगी। चड नेता स्वतंत्र, मुक्त एवं समावेशी हिन्द प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए अपने समान दृष्टिकोण पर विचार मंथन करेंगे। इसके अलावा महत्वपूर्ण एवं नयी उभरती प्रौद्योगिकी, कनेक्टिविटी एवं अवसंरचना, साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, मानवीय सहायता, आपदा राहत, जलवायु परिवर्तन एवं शिक्षा जैसे समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें अधिवेशन को संबोधित करेंगे। इस वर्ष महासभा में आम चर्चा की थीम कोविड महामारी से उबरने की आशा के साथ एक लचीले प्रतिरोध का निर्माण, सतत पुनर्निर्माण, पृथ्वी की जरूरतों का ख्याल रखना, लोगों के अधिकारों का सम्मान करना और संयुक्त राष्ट्र को पुनर्जीवित करना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नरेंद्रनगर और प्रतापनगर में अतिथि शिक्षकों का धरना
Next: पश्चिम बंगाल में 130 बच्चों को तेज बुखार और पेचिश की हुई शिकायत, अस्पताल में भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.