Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या, 24 दिन से थी लापता
  • नैनीताल

नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या, 24 दिन से थी लापता

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
default featured image

हल्द्वानी।  लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के खड़कपुर से बीते 3 अगस्त से लापता 17 साल की नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई है। इस मामले में आज हल्द्वानी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। इस मामले में यामीन अहमद और सचिन सक्सेना नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी की तलाश करते-करते जब पुलिस ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले तो परत-दर-परत खुलासा होता चला गया। दरअसल, बीते 3 अगस्त को प्रिया घर से निकली और लापता हो गई, जिसके बाद से ही परिजन लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराकर उसकी खोजबीन कर रहे थे। प्रिया की फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल की छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि उधम सिंह नगर जिल के किच्छा पुलभट्टा निवासी यामीन नाम के एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। वो पहले भी कई बार उससे मिली है।

एसपी सिटी हरवंश सिंह ने बताया कि, पुलिस की जांच में पता चला कि किशोरी ने अपनी मां के मोबाइल नंबर से लड़के से बातचीत की थी। इसके बाद से ही वो गायब थी। ये भी पता चला कि किशोरी दो ऑटो चालकों के साथ बैठकर गई थी। इस सुराग के आधार पर एक-एक कर पूछताछ शुरू की गई तो पूरे घटनाक्रम का पता चला। पुलिस यामीन और सचिन नाम के दो युवकों तक पहुंची। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि प्रिया यामीन पर शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए जंगल में ले जाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपियों की निशानदेही पर मौके से शव भी बरामद किया गया है। लड़की की हत्या कर उसकी लाश किच्छा कोतवाली क्षेत्र में यूपी बॉर्डर के पास बरा में फेंक दी गई थी। वहीं, दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने चौकी में प्रदर्शन किया और पुलिस पर पूरे मामले में लापरवाही का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेती तो लड़की आज जिंदा होती। ग्राम प्रधान शंकर जोशी ने हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी कृपाल सिंह को निलंबित करने की मांग है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डब्ल्यूआईसी में हुआ तीन कहानियों का नाट्य मंचन
Next: दो साल से खस्ताहाल है चमधार-देवलगढ़ भटोली-बुघाणी सड़क मार्ग

Related Post

IMG-20260212-WA0549-1536x1024_11zon
  • नैनीताल

हल्द्वानी डबल मर्डर का खुलासा: छेड़छाड़ के विरोध पर हुई युवक-युवती की हत्या, छह घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
76979221-664e-4be4-9623-889a6124b9f2_1770866854470_1770866858198 (1)_11zon
  • नैनीताल

मंडी परिसर में डबल मर्डर से दहशत: युवक-युवती के सिर पत्थर से कुचले, लहूलुहान हालत में मिले शव

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कैंचीधाम बाईपास 15 जून तक यातायात के लिए हर हाल में शुरू करें: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.