Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 22 दिन में 5.88 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

22 दिन में 5.88 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

RNS INDIA NEWS 01/06/2024
rns featured image new
रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए लगातार तीर्थयात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है। प्रतिदिन करीब 20 हजार यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 22 दिनों की यात्रा में अब तक 5 लाख 88 हजार 7 सौ 90 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा इन दिनों चरम पर हैं। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा हो गया है। बदरी-केदार जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यात्रा के बेहतर संचालन और तीर्थयात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए जिला प्रशासन निरंतर व्यवस्थाओं में सुधार कर रहा है। विशेष तौर पर पैदल यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की बेहतर सुगम यात्रा के लिए रोजाना निरीक्षण, समीक्षा और एक्शन किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रतिदिन दर्शन की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अभी तक 22 दिनों की यात्रा में दर्शनों के लिए पहुंचे यात्रियों के लिए पिछले रिकार्ड टूट गए हैं। 22 दिनों की यात्रा में 5 लाख 88 हजार 7 सौ 90 तीर्थयात्रियों के दर्शन करने का आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन दिन रात सुविधाओं को बेहतर करने में जुटा है। आने वाले समय को देखते हुए और अच्छी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 जून तक चलेगा जागरूकता अभियान
Next: दूसरी एसयूवी थार भी पहुंची केदारनाथ

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.