Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा करेगी 21 जून से मंडलस्तर पर जनसहभागिता कार्यक्रम शुरू
  • देहरादून

भाजपा करेगी 21 जून से मंडलस्तर पर जनसहभागिता कार्यक्रम शुरू

RNS INDIA NEWS 17/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद भाजपा अब मंडलस्तर पर जन सहभागिता कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को 21 जून से इसकी शुरूआत करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि मंडलों के बूथ स्तर पर ये कार्यक्रम किए जाएंगे। इसकी शुरूआत योग दिवस से शुरू होगी। इस दिन प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ता एक-एक जबकि मोर्चे एवं प्रकोष्ठ जिला स्तर पर एक-एक योग शिविर आयोजित करेंगे। इन कार्यक्रमों में समाज में प्रभुत्व रखने वाले व्यक्तियों, कलाकारों, खेल जगत के व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा।

मुखर्जी की स्मृति पर व्याख्यान :  चौहान ने बताया कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 23 जून को स्मृति दिवस एवं 6 जुलाई को जयंती के अवसर पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। बूथों पर स्व. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि, सार्वजनिक स्थान पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और उनके विचार,त्याग एवं बलिदार पर व्याख्यान होंगे।

सभी बूथों पर मां के नाम से वृक्षारोपण:  भाजपा 23 जून से 16 जुलाई तक प्रदेशभर में बड़े स्तर पर हरेला पर्व मनाएगी। सभी बूथों पर एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण कर मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाकर इस अभियान की शुरूआत कर चुके हैं। इस अभियान में “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तालाब, कुंआ एवं अन्य जल बहाव, जल स्त्रोतो में प्लास्टिक रहित अभियान भी चलाया जाएगा।

25 जून को प्रदेशभर में गोष्ठियां :  भाजपा 25 जून को आपातकाल की तारीक को काला दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन सभी जिलों में विचार गोष्ठियां और प्रेस कान्फ्रेंस की जाएंगी। इसके साथ ही मीसा बंदियों से संपर्क कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं 30 जून को बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुनेंगे।

इन्हें सौंपी जिम्मेदारी :  प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने योग दिवस के कार्यक्रमों के लिए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को संयोजक जबकि रमेश चौहान और विजय भट्ट को सह संयोजक बनाया है। डा.मुखर्जी एवं हरेला पर्व के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी संयोजक व कैलाश शर्मा, जोगिंदर पुंडीर सौरभ भूषण, गीता रावत व विवेक दीप सिंह को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। आपातकाल दिवस कार्यक्रमों के संयोजक अनिल गोयल और सह संयोजक प्रदीप बिष्ट व विनोद रतूड़ी होंगे जबकि मन की बात कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र बिष्ट, सह संयोजक सौरभ थपलियाल व ललित पंत को बनाया है। ये सभी जिलों के साथ समन्वय बनाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत में ईवीएम एक ब्लैक बॉक्स, किसी को भी जांच की इजाजत नहीं: राहुल गांधी
Next: लक्सर पुलिस ने लुटेरा गिरोह के तीनों सदस्य दबोचे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.