Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल: शिक्षा मंत्री
  • उत्तराखंड

बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल: शिक्षा मंत्री

RNS INDIA NEWS 15/09/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर आगामी 21 सितंबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इस संबंध में मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर कर दिए हैं। कोरोना की स्थिति सामान्य होने के बाद ही इस बारे में सरकार फैसला लेगी।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कहा कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी बढ़ रही है। लिहाजा वर्तमान हालात को देखते हुए 21 सितंबर से स्कूल खोलने के आदेश को वापस लेते हुए अग्रिम आदेश तक स्कूल न खोलने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों और अभिभावकों के साथ इस तरह का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। कहा कि जिस तरह से वर्तमान माहौल है, उसे देखते हुए स्कूल खोलने की स्थिति में नहीं हैं। हाल ही में केंद्र के आधार पर राज्य सरकार ने 21 सितंबर से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं के संचालन के लिए सशर्त अनुमति दी थी, जिसमें कहा गया था कि अभिभावक चाहें तो बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं।

विरोध में थे अभिभावक और शिक्षक संगठन:

केंद्र सरकार से की ओर से 21 सितंबर से स्कूल खोलने की छूट मिलने को लेकर विगत कई दिनों देहरादून के अभिभावक कोरोना संक्रमण खत्म ना होने तक स्कूल बंद रखने की मांग कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी अभी स्कूल खोलने के समर्थन में नहीं थे और कई शिक्षक संगठन खुलकर इसके विरोध में भी आ गए हैं। हालांकि अब शिक्षा मंत्री के आदेश के बाद अभिभावकों और शिक्षक संगठनों ने आभार जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में आया रैगिंग का मामला सामने
Next: महिला अस्पताल में दो वेंटिलेटर स्थापित किए

Related Post

weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.