Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 21 जून से होगा आयुष घर-द्वार का मेगा इवेंट
  • उत्तराखंड

21 जून से होगा आयुष घर-द्वार का मेगा इवेंट

RNS INDIA NEWS 11/06/2021
default featured image
ऊना।  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 15 मई से आयुष घर द्वार के प्रथम चरण का शुभारंभ स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री राजीव सहजल द्वारा किया गया था। इसके तहत ऊना जिला में भी 67 व्हाट्सऐप समूहों के द्वारा इस योजना को क्रियान्वित किया गया। प्रथम चरण में होम आइसोलेशन में रह रहे 2257 कोरोना मरीजों ने इसका लाभ लिया।
अब 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष घर-द्वार के द्वितीय चरण में मेगा इवेट आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जिला आयुर्वेद अधिकारी ऊना डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि आयुष घर-द्वार कार्यक्रम के तहत ऊना जिला में 107 व्हाट्स ऐप समूह बनाए गए हैं जिसमें सामान्य जनमानस को इससे जोड़ा जा रहा है ताकि वे रोजाना योग के माध्यम से करके अपना स्वास्थ्य उत्तम रखने के साथ-साथ अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि कर सके। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों को योग करने से शारीरिक व मानसिक तौर पर लाभ मिला है।
उन्होंने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग तथा योग भारती के सहयोग से घर-द्वार पर ही योग करवाया जा रहा है। रोजाना सुबह 7.30 बजे व शाम को 6.30 बजे दिन में दो बार लाइव योग करवाया जा रहा है। हर समूह में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट तथा आर्ट ऑफ लिविंग के वालंटियर एडमिन के तौर पर रहते हैं। इसमें रोजाना एक बार आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों के लिए योग आसन के बारे में भी बताया जा रहा है। इसके अलावा पपरोला आयुर्वेद कॉलेज से विभिन्न बीमारियों की आयुर्वेद चिकित्सा का व्याख्यान भी इस समूहों के माध्यम से किया जा रहा है।
डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि ऊना जिला के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि घर बैठे ही योग करने व आयुर्वेद पद्धति से इलाज जानने के लिए इन समूहों से जुड़ सकते हैं। ऊना जिला में 75 आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान हैं, आप अपने नजदीकी चिकित्सा संस्थान में जाकर इन समूहों में भाग ले सकते हैं या जिला आयुर्वेद अधिकारी के मोबाइल नंबर 86288-25805 या कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ जीएस देहल के मोबाइल नंबर 94180-05789 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया हिमाचल प्रदेश आयुष विभाग की इस अनुठी पहल का घर बैठे जरूर लाभ उठाएं व पूर्ण स्वस्थ्य रहें। द्वितीय चरण में आयुष-64 औषधी का भी वितरण किया जाएगा। इस चरण में कोविड से ठीक हो चुके मरीजों के शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। ऊना जिला में ऐसे मरीजों के लिए तीन पोस्ट कोविड पुनर्वास सेंटर बनाए जायेंगे। उनको योग, मैडीटेशन आदि से पूर्ण स्वस्थ्य बनाने के लिए सुविधाएं रहेंगी।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाचल कैबिनेट: पर्यटकों को नही लानी होगी आरटीपीसीआर रिपोर्ट
Next: मुख्यमंत्री ने 10 मातृ एवं शिशु अस्पतालों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए

Related Post

Dhami pic new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-10 at 21.02.52_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-09 at 19.43.50_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.