Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अब 2036 तक राष्ट्रपति बन सकते हैं पुतिन
  • उत्तराखंड

अब 2036 तक राष्ट्रपति बन सकते हैं पुतिन

RNS INDIA NEWS 06/04/2021
rns featured image new

रूस के संविधान में बड़ा बदलाव

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उस कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जो उन्हें 2036 तक राष्ट्रपति पद की दौड़ में बने रहने की योग्यता प्रदान करता है. इस कदम के जरिए पिछले साल संवैधानिक बदलाव के लिए हुए मतदान में प्राप्त समर्थन को औपचारिक रूप दिया गया है. पिछले साल एक जुलाई को हुए संवैधानिक मतदान में एक ऐसा प्रावधान भी शामिल था जो पुतिन को दो और बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने की अनुमति प्रदान करता है.
पुतिन द्वारा हस्ताक्षर किए गए संबंधित कानून की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की गई है. दो दशकों से भी अधिक समय तक सत्ता पर काबिज रहने वाले 68 वर्षीय पुतिन ने कहा कि वह 2024 में अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस बारे में विचार करेंगे कि उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा मैदान में उतरना है या नहीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2024 के बाद रूस के राष्ट्रपति का कार्यकाल 6-6 साल का होगा . अगर पुतिन दोनों बार जीत हासिल करते हैं तो वह अगले 15 साल तक राष्ट्रपति के पद पर रहेंगे.
ऐसा कर पुतिन सबसे अधिक समय तक शासन करने वाले नेता बन जाएंगे. वह रूस पर शासन करने वाले जोसेफ स्टालिन और पीटर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. हाल ही में रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नावलनी की रिहाई को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे. नावलनी ने पुतिन पर गंभीर आरोप लगाए थे और वह उनके आलोचक भी माने जाते हैं. पुतिन पर लोगों ने विपक्षी नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया था. एक अन्य मामले में दर्जनों लोगों को एक कार्यक्रम से गिरफ्तार किया गया था, इनमें भी ज्यादातर विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल थे.
रूस के अधिकारियों ने ट्विटर को लेकर कहा था कि इसकी गति को मई के मध्य तक धीमा ही रखा जाएगा. हालांकि इसे फिलाहल ब्लॉक नहीं किया जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि ट्विटर ने प्रतिबंधित सामग्री को तेजी के साथ हटाने का काम शुरू कर दिया है. रूस की सरकार और इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के बीच हाल में खींचतान देखी गई है. अब इस नई घोषणा को खींचतान में विराम के तौर पर देखा जा रहा है. ट्विटर पर ये आरोप भी लगा है कि उसने रूस में विरोध बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 6 अप्रैल
Next: प्यार में रिश्ता हुआ शर्मसार: युवक ने मौसी के साथ रचाई शादी

Related Post

weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.