Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पकड़ा गया 20000 का ईनामी माओवादी भास्कर पांडे, 4 साल से था फरार
  • अल्मोड़ा

पकड़ा गया 20000 का ईनामी माओवादी भास्कर पांडे, 4 साल से था फरार

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
WhatsApp Image 2021-09-14 at 1.40.33 PM

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को 20 हजार रुपए के इनामी अपराधी भास्कर पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदेश के डीजीपी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उसे उसे राज्य का सबसे वरिष्ठ और आखिरी बड़ा माओवादी नेता भी बताया गया है। वह 2017 में अल्मोड़ा और नैनीताल के लोक संपत्ति अधिनियम और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज तीन मुकदमों में वांछित था, और फरार था। उत्तराखंड पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम बढ़ाने के लिए उत्तराखंड शासन के लिए प्रस्ताव भेजा था।

पुलिस के अनुसार भास्कर पांडे के खिलाफ धारी में सरकारी वाहन जलाने, नैनीसार में तोडफ़ोड़ और दीवारों पर भड़काऊ नारे और पोस्टर लगाने का आरोप है। इसके अलावा वर्ष 2014, 2015 और 2017 में कुमाऊं में सरकार विरोधी पोस्टर लगाने, चुनाव बहिष्कार आदि की घटनाओं में भी भाष्कर शामिल था। भाष्कर के खिलाफ अल्मोड़ा के सोमेश्वर और द्वाराहाट थानों में चार और राजस्व क्षेत्र पल्यो में भी पोस्टर चिपकाने और अनलॉफुल एक्टिविटी एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं।

बताया गया है कि भास्कर पांडे सोमवार को हल्द्वानी में राजेश नाम के एक व्यक्ति को पेनड्राइव तथा कुछ लिखित सामग्री देने जा रहा था, तभी उसे हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि भास्कर पांडे इस दौरान किसान आंदोलन में भी काफी सक्रिय था। वह माओवादी खीम सिंह बोरा का सबसे खास साथी माना जाता है, जिसे यूपी एसटीएफ ने पकड़ा था। इस दौरान भास्कर पांडे द्वारा देश में कई जगह माओवाद से संबंधित प्रशिक्षण लिया था।

डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजीपी अशोक कुमार द्वारा पुलिस की टीम को 20000 रुपये इनाम और मेडल की घोषणा की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
Next: राशिफल 14 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.