Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 2000 करोड़ से आदर्श हाईटेक शहर बनेगा हल्द्वानी : अजय भट्ट
  • नैनीताल

2000 करोड़ से आदर्श हाईटेक शहर बनेगा हल्द्वानी : अजय भट्ट

RNS INDIA NEWS 30/12/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गुरुवार को हल्द्वानी के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हल्द्वानी के लिए की गई 2000 करोड़ रुपये की घोषणाओं से संबंधित कार्यों का जल्द क्रियान्वयन होगा। शहर में प्रशासनिक भवन बनाने, सड़क, पार्किंग, ट्रांसपोर्ट आदि की डीपीआर अंतिम चरण में है। जल्द ही जनता को हल्द्वानी का विकास धरातल पर दिखेगा और हल्द्वानी शहर आदर्श हाईटेक शहर के रूप में शुमार होगा। गौलापार सर्किट हाउस में केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था टाटा कंसल्टिंग इंजीनियरिंग (टीसीई) के साथ बैठक की। कहा कि शहर मे पेयजल एवं सीवर योजना की डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत कर दी गई है। कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने शेष प्रस्तावों पर जल्द डीपीआर तैयार कर 3 महीने के भीतर कार्य शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कार्यदायी संस्था टीसीई के इंजीनियरों ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए 835 करोड़, सीवरेज के लिए 462 करोड़, प्रशासनिक भवन, वेंडर जोन, सड़क चौडीकरण, पार्किंग, ट्रांसपोर्ट और फुटपाथ के लिए 500 करोड़ व फायर एवं इमरजेंसी सर्विस के लिए 100 करोड का डीपीआर तैयार कर ली गई है। पेयजल समस्या के समाधान के लिए नए 11 ओवरहेड टैंक और 8 नए ट्यूबवेल बनाए जाने हैं। साथ ही शहर में बरसात के दौरान नैनीताल रोड व कालाढूंगी रोड में जलभराव समाप्त करने के लिए ड्रेनेज प्लान भी प्रस्तावित है। रोड कनेक्टिविटी, पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अलग से बस स्टेशन, ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा। बैठक में उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, लक्ष्मण सिंह खाती, डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, ईई पेयजल अशोक कुमार कटारिया, ईई सिंचाई केएस बिष्ट, एआरटीओ विमल पांडे, दीपांकर दत्ता, उर्मिला अधिकारी, हिमांशु टंडन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन, भावुक होकर प्रधानमंत्री ने दी मुखाग्नि
Next: ऋषिकेश के सिनेमाघर में लगी गढवाली फिल्म मेरु गौं

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.