Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 4.82 लाख की स्मैक बरामद
  • अल्मोड़ा

दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 4.82 लाख की स्मैक बरामद

RNS INDIA NEWS 06/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-06 at 15.21.55

अल्मोड़ा। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लगभग 4.82 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम बेस तिराहे के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूके04-एपी-5711 में सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गौरव बिष्ट उर्फ डांसर के पास से 8.66 ग्राम तथा सौरभ भंडारी के पास से 7.42 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। कुल बरामद स्मैक का वजन 16.08 ग्राम पाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गौरव बिष्ट उर्फ डांसर (25) पुत्र बलवंत सिंह निवासी सरकार की आली, खोल्टा अल्मोड़ा तथा सौरभ भंडारी (22) पुत्र गणेश भंडारी निवासी न्यू इंद्रा कॉलोनी खत्याड़ी अल्मोड़ा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गौरव बिष्ट के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं। यहाँ टीम में उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा (प्रभारी चौकी धारानौला), कांस्टेबल राजेश भट्ट और कांस्टेबल गणेश दत्त पांडे शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 06 मार्च
Next: सीडीओ के औचक निरीक्षण में 34 कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.