Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दो घंटे में हल करना होगा प्रश्न पत्र
  • नैनीताल

दो घंटे में हल करना होगा प्रश्न पत्र

RNS INDIA NEWS 06/09/2020
default featured image

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को दो घंटे में प्रश्न पत्र हल करना होगा। विवि ने कोरोना को देखते हुए परीक्षा समय में एक घंटा कम कर दिया है। साथ ही प्रश्न पत्र का एक भाग हटाते हुए उसे दो भागों का कर दिया है। वहीं परीक्षा में शामिल होने के लिए कोविड प्रोटोकॉल भी तय करते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। यूओयू की स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की परीक्षा 14 सितंबर से प्रस्तावित हैं। इनका संचालन 12 अक्तूबर तक प्रदेशभर में होना है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि परीक्षा में 15 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होने हैं। बताया कोरोना को देखते हुए परीक्षा समय और प्रश्न पत्र का एक भाग कम किया गया है। प्रश्न पत्र दो भागों में होगा, जिसमें पहले खंड से दो और दूसरे से चार प्रश्नों को हल करना अनिवार्य होगा। हटाए गए खंड के अंक इन दोनों भागों में समायोजित किए हैं। प्रो. पंत ने बताया कि परीक्षार्थियों को सामाजिक दूरी और फेस मास्क, फेस शील्ड, दस्ताने, हैंड सेनेटाइजर साथ रखना जरूरी होगा। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र प्रभारियों को परीक्षार्थियों के आने से पहले कक्ष को अच्छे से सेनेटाइज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फीसमाफी पर प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम
Next: नियमों के उल्लंघन पर पुलिस हुई सख्ती

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

भोजनमाताओं ने सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन मांगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.