Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • दो दिन से धधक रहे पोखड़ा रेंज के जंगल
  • पौड़ी

दो दिन से धधक रहे पोखड़ा रेंज के जंगल

RNS INDIA NEWS 07/04/2022
rns featured image new

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी की वनाग्नि को लेकर सभी तैयारियां शुरू में ही बौनी साबित होती दिखाई दे रही हैं। एक ओर जंगल धूं-धूं कर जल रहे हैं तो दूसरी ओर वन विभाग को इसकी खैर खबर तक नहीं है। इधर वन्य जीवों के लिए वनाग्नि खतरा बनने लगी हैं। आग से विभाग की कई वन हेक्टेयर वन भूमि इस आग की चपेट में आ गई हैं। बुधवार से पोखड़ा रेंज के आधा दर्जन गांवों से सटे हुए इन जंगलों में यह आग धधक रही हैं। कुणजखाल, ग्वारी, क्षेत्र गडडी आदि के जंगल आग की चपेट में हैं। देवदार, चीड़, बांज आदि के हरे-भरे पेड़ों को इस आग ने नुकसान पंहुचा हैं। पोखड़ा पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर जोशी का कहना हैं कि इस आग से ग्रामीण भी दहशत में हैं। उन्होंने यहा भी बताया कि विभाग पहले जंगलों में आग बुझाने के लिए ग्रामीणों का सहयोग लेता था लेकिन इस बार गांवों में गोष्ठी कागजों में हुई हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि जंगलों में आग से उनके पशुओं के लिए चारपत्ती की भी समस्या खड़ी हो गई हैं। आग से क्षेत्र में चारों तरफ उठ रहें धुएं के गुब्बार से धुंध छाई हुई हैं जिससे पर्यावरण के लिए भी आग खतरा बनने लगी हैं। आग पर काबू नही पाया जाता हैं तो यहां धीरे-धीरे गांवों की ओर बढ़ जाएगी इससे ग्रामीणों को नुकसान हो सकता हैं। उधर पोखड़ा रेंज अधिकारी राखी जुयाल ने बताया कि आग बुझाने के लिए क्षेत्र में दो टीमें भेजी गई हैं, शीघ्र आग पर काबू पा लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में हथकरघा ताम्र शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन
Next: आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को बचाया

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से आरक्षित वन क्षेत्र को भी खतरा, वन विभाग अलर्ट

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चेक बाउंस की दोषी महिला को तीन माह का कारावास

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.