Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पंजीकृत कुत्तों को निःशुल्क एंटी रैबीज इंजेक्शन, बाजार में दिन में नहीं चलेंगे दोपहिया वाहन; पालिका की बैठक में लिया निर्णय
  • अल्मोड़ा

पंजीकृत कुत्तों को निःशुल्क एंटी रैबीज इंजेक्शन, बाजार में दिन में नहीं चलेंगे दोपहिया वाहन; पालिका की बैठक में लिया निर्णय

RNS INDIA NEWS 18/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा की मासिक बैठक आहूत की गई। शनिवार को आयोजित बैठक में पिछली मासिक बैठक दिनांक 13-09-2023 की पुष्टि की गई व माह सितम्बर, अक्टूबर 2023 के आय-व्यय का विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सदन में नगर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने हेतु सफाई निरीक्षक को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए तथा नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था को बनाए रखने हेतु प्रकाश निरीक्षक को निर्देशित किया गया। अवर अभियन्ता द्वारा प्रस्तुत निर्माण के आगणनों की स्वीकृति सदन द्वारा प्रदान की गई। नगर सिटी बस वाहन जो नगर के जीजीआईसी लिंक रोड से होते हुए बेस तथा बेस से करबला होते हुए जीजीआईसी तक पूर्व में प्रारम्भ की गई थी उक्त वाहन का मार्ग बदलने से पालिका को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सदन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि जो रोड परमिट सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जिस रूट हेतु शुरू में दिया गया था यही परमिट लागू किया जाय अन्यथा पालिका को वाहन बन्द करना पड़ेगा। सदन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि जिन कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा द्वारा किया गया है, उन कुत्तों को एंटी रेबीज इन्जेक्शन मुफ्त में लगाये जाने हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये जाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। सदन में खजान्ची मुहल्ले में स्वामी विवेकानन्द जी की मूर्ति लगाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बाजार क्षेत्र में दुपहिया वाहनों के आवागमन से दुर्घटनाओं एवं पैदल जनता के आवागमन की असुविधा के दृष्टिगत तथा विभिन्न संगठनों की माँग पर दुपहिया वाहनों के प्रवेश को प्रातः 8:00 बजे से सायं 8.00 तक प्रतिबन्धित किए जाने पर बोर्ड द्वारा सहमति प्रदान की गई। सदन द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्थापित ओपन जिम की देख-रेख हेतु एक समिति का गठन किया गया। पालिका की आय बढ़ाने हेतु अध्यक्ष द्वारा सभी पटल सहायकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। यहाँ बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, सभासद दीपा साह, दीप्ती सोनकर, आशा रावत, राजेन्द्र तिवारी, हेम चन्द्र तिवारी, जगमोहन बिष्ट, मनोज जोशी, तरन्नुम बी, विजय पाण्डे, अमित साह, सौरभ वर्मा, सचिन आर्या, रेखा अल्मियां, अर्जुन बिष्ट, दीपक वर्मा तथा अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी एवं पालिका के समस्त अनुभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीओ के बेटे ने की मां की हत्या
Next: सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.