Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • 15 घंटे बाद गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु
  • उत्तरकाशी

15 घंटे बाद गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु

RNS INDIA NEWS 25/03/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। धरासू बैंड के समीप बीती रात को भारी मात्रा में मलबा गिरने के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध गंगोत्री हाईवे दोपहर बाद आवाजाही के लिए खुल गया है। इसके चलते दिनभर वाहनों में फंसे मुसाफिरों ने राहत की सांस ली। उधर हाईवे बंद होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की हालत खराब होने पर सुबह उसे हेलीकॉप्टर से दून रेफर करना पड़ा। जिले में जारी रिझमिझम बारिश के बीच शनिवार को गंगोत्री हाईवे धरासू बैंड के समीप सुबह से यातायात के लिए ठप रहा। दिनभर बीआरओ की जेसीबी मार्ग को खोलने में जुटी रही, लेकिन रात में गिरे भारी मलबे के कारण हाईवे पर यातायात दोपहर बाद बमुश्किल सुचारु हो सका। शाम करीब 4 बजे हाईवे पर बीआरओ की ओर से यातायात सुचारु किया गया। करीब 15 घंटे तक हाईवे के बंद रहने कारण आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हाईवे को खोलने के लिए बीआरओ के मजदूर और जेसीबी मशीन सुबह से मौके पर जुटी रही, लेकिन ज्यादा मलबा गिरने के कारण हाईवे को सुचारु करने में दिक्कतें आई। शाम तक किसी तरह मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने ऋषिकेश-बदरीनाथ पैदल मार्ग का लिया जायजा
Next: चौथे दिन भी नहीं लगा शारदा नदी में डूबे श्रद्धालु का सुराग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.