Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 15 फीसदी तक सस्ती हो सकती है ट्रेन की टिकट, रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
  • राष्ट्रीय

15 फीसदी तक सस्ती हो सकती है ट्रेन की टिकट, रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

RNS INDIA NEWS 18/11/2021
default featured image

नई दिल्ली। जल्द ट्रेन की टिकट 15 फीसदी तक सस्ती हो सकती है। इससे रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल पिछले हफ्ते, भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी, यानी सामान्य यात्री ट्रेन संचालन को फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया। देश में महामारी का प्रकोप कम होने के बाद ट्रेनों के रेगुलर होने से किराए में कमी आएगी। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, कोरोना महामारी के दौरान शुरू की गई विशेष ट्रेनों को सामान्य ट्रेन सेवाओं से बदल दिया गया है। इसकी वजह से यात्री किराए में लगभग 15 फीसदी की कमी आएगी। लगभग 1700 ट्रेनों में, जिन्हें विशेष का टैग दिया गया था, आने वाले दिनों में किराए में कमी देखी जाएगी।

मालूम हो कि चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में, राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर के जरिए 1180.19 मिलियन यात्रियों ने सफर किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान यह आंकड़ा 69.88 मिलियन था। चालू वित्त वर्ष में सितंबर तक भारतीय रेलवे ने यात्री किराए से 15,434.18 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं पिछले साल सितंबर 2020 तक रेलवे ने यात्री किराए से 1,258.74 करोड़ रुपये कमाए थे। यह महामारी से पहले की अवधि की तुलना में बहुत कम है। 2019-20 में रेलवे से 4,173.52 मिलियन यात्रियों ने सफर किया और सितंबर 2019 तक 26,642.73 करोड़ रुपये कमाए थे।

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने अन्य सभी उपायों को जारी रखा है। इनमें ट्रेनों में पका हुआ खाना नहीं परोसना और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए उच्च दरें शामिल हैं। प्लेटफॉर्म टिकट की उच्च दरों का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को रोकना है। इस पर अधिकारी ने कहा कि, कोरोना महामारी अब भी है, ऐसे में हम टिकटों की ओवर-द-काउंटर बिक्री या पका हुआ खाना परोसने की अनुमति नहीं देना जारी रखेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज में नियुक्ति के लिए युवाओं ने शुरू किया अनशन
Next: हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सभी फ्लाइट्स में खान-पान सेवा फिर से शुरू

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.