Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंद्रह सौ किलोमीटर सफर तय करके अपहरण के आरोपी को दबोच लाई पुलिस
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

पंद्रह सौ किलोमीटर सफर तय करके अपहरण के आरोपी को दबोच लाई पुलिस

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
rns featured image new

लड़की को बरामद कर किया परिजनों के हवाले, आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व बलात्कार का मामला दर्ज

 

आरएनएस सोलन (बद्दी):
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से 12 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरणकर्ता को जिला पुलिस बद्दी की टीम पंद्रह सौ किलोमीटर का सफर तय करके दबोच लाई। पुलिस ने बच्ची को बिहार के नोवुशिया गांव से बरामद कर मेडिकल करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ साथ पॉक्सो एक्ट व बलात्कार का मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि बीती 1 सितंबर को बद्दी में दुकान पर गई 12 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया गया था। जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने सब जगह बच्ची की तलाश की लेकिन कुछ अतापता नहीं चल पाया। जिसके बाद 2 सितंबर को बच्ची की मां ने आरोपी प्रहलाद के खिलाफ महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज और मोबाईल लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। बच्ची के ब्यानों के अनुसार जब वह दुकान पर सामान लेने जा रही थी तो रास्ते में उसे बुआ की बेटी का रिश्तेदार मिला और यह कहकर अपने साथ ले गया कि दिल्ली में उसकी बहन की तबीयत खराब और वह उसे बुला रही थी। जिसके बाद आरोपी बच्ची को दिल्ली ले जाने की बजाए बिहार अपने घर ले गया।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि जिला पुलिस ने अपहरण के आरोपी को बिहार के गांव नौवुशिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाकर बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को आरोपी के साथ देखा था। जिसके बाद मोबाईल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपहरण के साथ साथ पॉक्सो एक्ट व बलात्कार का मामला दर्ज किया है। आरोपी को मंगलवार को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवाजुद्दीन की फिल्म जोगीरा सारा रा रा सिनेमाघरों में होगी रिलीज
Next: प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने किया रासु मांदर जोन का दौरा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा
  • चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.