Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 13 साल की लड़की से चार साल तक 64 लोगों ने किया यौन शोषण
  • राष्ट्रीय

13 साल की लड़की से चार साल तक 64 लोगों ने किया यौन शोषण

RNS INDIA NEWS 12/01/2025
Girl abuse pocso

पथानामथिट्टा (आरएनएस)। स्कूल में साथ पढ़ने वाले लड़के, कोच, पड़ोसी और रिश्तेदार… 13 साल की बच्‍ची ने जिस किसी पर विश्‍वास किया, उसी ने हवस की नजरों से देखा। उसका यौन शोषण किया। दरिंदगी का ये खेल 4 साल तक चलता रहा और इस दौरान 64 लोगों ने इस बच्‍ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। ऐसे में लड़की मेंटल ट्रॉमा में चली गई, जिसके बाद उसे हर पुरुष में हैवान नजर आने लगा। उसका विश्‍वास टूट गया, लेकिन आखिरकार उसने 18 साल की होने पर हिम्‍मत जुटाई और स्कूल काउंसलिंग में अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई, जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मामला केरल के पथानामथिट्टा जिले का है।
पथानामथिट्टा जिले के यौन शोषण के मामले में पुलिस ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी बाकी है। लड़की ने बताया कि उसका पहली बार यौन शोषण उसी के स्‍कूल में पढ़ने वाले एक लड़के ने किया था, तब उसकी उम्र महज 13 साल थी। ये 2019 की बात है, तब उसे समझ ही नहीं आया कि वह क्‍या करे? इसके बाद यौन शोषण करने वाले लड़ने ने अपने दोस्‍तों को बताया, तो उन्‍होंने भी बच्‍ची को ब्‍लैकमेल कर हवस का शिकार बनाया। हालांकि, तब लड़की टूटी नहीं थी, उसने चीजों को पीछे छोड़ आगे बढ़ने का फैसला किया और स्‍कूल में स्‍पोर्ट्स टीम में हिस्‍सा लिया।
स्‍पोर्ट्स टीम में शामिल होने के बाद कोच पर वह काफी भरोसा करने लगी। बच्‍ची ने अपने ऊपर हुई दरिंदगी की घटना के बारे में कोच को बताया, लेकिन यहां भी उसे विश्‍वासघात ही मिला। कोच ने मदद करने के बजाय, बच्‍ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।  तब बच्‍ची को लगा कि इन घटनाओं के बारे में अपने रिश्‍तेदारों को बताया जाना चाहिए, लेकिन अपने ने भी लड़की को धोखा दिया। लड़की ने बताया कि रिश्‍तेदार ने भी उसके साथ वहीं किया, जो स्‍कूल के लड़कों और कोच ने किया था। इसके बाद वह अंदर तक टूट गई। उसे लगा कि इस दुनिया में किसी पर विश्‍वास नहीं किया जा सकता है।
पुलिस ने बताया कि यौन उत्‍पीड़न के इस मामले में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छठा व्यक्ति पहले ही जेल में है। लड़की दो महीने पहले 18 साल की हो गई है। पथानामथिट्टा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव एन. के अनुसार, लड़की ने पहली बार स्कूल काउंसलिंग सत्र में अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया। बाल कल्याण समिति के हस्तक्षेप के बाद पुलिस मामला दर्ज किया गया। लड़की के साथ यौन उत्‍पीड़न करने वाले ज्‍यादातर आरोपी कोच, सहपाठी और स्थानीय निवासी हैं। जिले के विभिन्न पुलिस थानों में पोक्सो अधिनियम सहित अन्य मामलों में मामले दर्ज किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 12 जनवरी
Next: खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.