Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 13 अक्तूबर तक अपने दस्तावेज जमा कराएंगे सरकारी शिक्षक
  • हरिद्वार

13 अक्तूबर तक अपने दस्तावेज जमा कराएंगे सरकारी शिक्षक

RNS
RNS INDIA NEWS 08/10/2020
rns featured image new

रुडकी। शिक्षा विभाग सरकार के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में तैनात शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का नए सिरे से डाटा तैयार करेगा। इसके लिए राजकीय, अशासकीय और वित्तीय मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षा मित्रों से 13 अक्तूबर तक अपने सारे प्रमाणपत्रों की स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति मांगी गई है। सरकारी स्कूलों में काम कर रहे कुछ शिक्षकों की डिग्रियों को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। हाईकोर्ट के निर्देश पर एसआईटी टीम पिछले दो साल से संदिग्ध शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच कर रही है। जांच के बाद कई शिक्षकों के खिलाफ निलंबन, बर्खास्तगी और एफआईआर की कार्रवाई हो चुकी है। अब कोर्ट के नए निर्देश पर शिक्षा विभाग कक्षा एक से आठ तक के राजकीय, अशासकीय तथा सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ा रहे सभी शिक्षकों व शिक्षा मित्रों के प्रमाणपत्रों का नए सिरे से डाटा तैयार करने में जुट गया है। इसके लिए शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों और शिक्षा मित्रों से नियुक्ति के समय विभाग को उपलब्ध कराए गए शैक्षिक और तकनीकी प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र और विभाग की ओर से जारी नियुक्ति पत्र की स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति जमा कराने के निर्देश दिए हैं। लक्सर के एबीईओ अमित कोटियाल ने आदेश मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्कूल के प्रधानाध्यापक और प्रभारी को आदेश की जानकारी देकर प्रमाणपत्रों की कॉपी तत्काल जमा कराकर उसकी पावती लेने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक प्रमाणपत्र जमा करवा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधान संगठन ने किया प्रधान पर मुकदमे का विरोध
Next: कोरोना संक्रमितो के 400 नए मामले, आंकड़ा 53 हजार हुआ पार, जानिए अपने जिले का हाल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.