Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 12वीं के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या
  • पौड़ी

12वीं के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
default featured image

पौड़ी। पौड़ी मुख्यालय से सटे एक गांव में 12वीं के छात्र ने गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह छात्र बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर देने के बाद सोमवार को घर लौटा था। बताया जा रहा है कि देर शाम छात्र ने घर के पास ही एक पेड़ पर फंदा लगाया और उससे लटक गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के आत्महत्या करने की सही वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पंचायातनामा भर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पौड़ी थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष महेश रावत ने बताया कि शहर के दंदल गांव निवासी पारस रावत (19) पुत्र मदन सिंह रावत सोमवार देर शाम घर से दो खेत ऊपर पेड़ पर लटका मिला। छात्र शहर में ही एक इंटर कालेज में कक्षा 12 वीं का छात्र था और सोमवार को पेपर देने के बाद देर शाम को उसने गांव के ही पास खेत में एक पेड़ पर दुपट‌्टे के सहारे लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके बाद परिजनों ने पारस को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि शव का पंचनामा भर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मामले में जांच की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन विभाग कटखने बन्दरों को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरा वरना होगा आन्दोलन: कांंग्रेस
Next: विधानसभा सत्र: मंत्री विभागों के बिना ही सदन में पहुंचे

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.