Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • 12 से 22 दिसम्बर तक रुद्रप्रयाग जनपद में चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान
  • रुद्रप्रयाग

12 से 22 दिसम्बर तक रुद्रप्रयाग जनपद में चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

RNS INDIA NEWS 06/12/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जनपद में 12 से 22 दिसम्बर तक विशेष टीकाकरण सप्ताह चलाया जाएगा। इसे एक अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा ताकि इसका अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। टीकाकरण की तैयारियों के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को टीकाकरण सप्ताह को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग से प्रार्थना सभा के दौरान टीकाकरण सप्ताह के प्रति जागरूकता गतिविधि का आयोजन करने, बाल विकास विभाग से टीकाकरण सप्ताह में टीकाकरण सत्रों की तिथि की जानकारी घर-घर देने व लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को टीकाकरण दिवस पर टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज विभाग को भी जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसीएस मर्तोलिया ने बताया दिसंबर, जनवरी व फरवरी माह में विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। 12 से 22 दिसम्बर तक टीकाकरण सप्ताह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को आंगनबाड़ी केंद्र सतेराखाल, आंगनबाड़ी केंद्र कोटगी व प्राथमिक विद्यालय गोर्ती, 13 दिसंबर को आंगनबाड़ी केंद्र बजीरा व पंचायत भवन सारी, 16 दिसंबर को प्राथमिक केंद्र धनकुराली, 19 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय डोभासाड, 20 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय कोट बांगर, 22 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय धारकुड़ी आदि स्थानों पर विशेष टीकाकण सत्र आयोजित किए जाएंगे। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल गुसाईं, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग शैली प्रजापति, डा0 हेमा असवाल,डॉ. गोपाल सजवाण, डॉ. राजीव चौधरी, हिमांशु नौडियाल, दिंगंबर भंडारी, यशवंत सिंह, उमेश जगवाण आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊं में जल्द मिलेगी डीएनए जांच की सुविधा
Next: बाहरी व्यक्तियों का डोर टू डोर शत प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.