Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 11 फरवरी को होगा छह दिवसीय वसंतोत्सव का आगाज
  • देहरादून

11 फरवरी को होगा छह दिवसीय वसंतोत्सव का आगाज

RNS INDIA NEWS 19/12/2023
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।    हृषिकेश वसंतोत्सव समिति ने बैठक में वसंतोत्सव की तैयारियों को लेकर मंथन किया। इस बार 11 से 16 फरवरी तक वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, बेबी शो, मटकी फोड़, साइकिल रेस, कुश्ती आदि प्रतियोगिताएं आदि भी आयोजित की जाएंगी। मंगलवार को श्री भरत मंदिर परिसर में हृषिकेश वसंतोत्सव समिति की बैठक हुई। बैठक में मेला संयोजक हर्षवर्धन शर्मा ने कहा कि इस वर्ष भी फरवरी माह में वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत 11 से 16 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। कहा कि 11 फरवरी को ध्वजारोहण के साथ सुबह सात बजे वसंत उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद सुबह 8 बजे स्व. रामबाबू गोयल स्मृति साइकिल रेस तथा 10 बजे छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम 6 बजे समन्वय संस्था द्वारा बॉलीवुड नाइट की प्रस्तुति दी जाएगी। 12 फरवरी को सुबह 11 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता और शाम 6 बजे गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 13 फरवरी को रक्तदान शिविर स्व. महंत अशोक प्रपन्न शर्मा महाराज की स्मृति में आयोजित होगा। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं की कला प्रतियोगिता और शाम 6 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 14 फरवरी को दोपहर एक बजे हृषिकेश नारायण भगवान श्रीभरत महाराज की डोली की शोभा यात्रा नगर भ्रमण पर निकलेगी और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देगी और दोपहर 3:30 बजे बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। 15 फरवरी को भगवान हृषिकेश भरत नारायण महाराज का प्रसाद वितरण और दोपहर 2 बजे दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर निगम ऋषिकेश परिसर में किया जाएगा। 16 फरवरी को शाम 5 बजे दंगल प्रतियोगिता के समापन के साथ वसंत उत्सव समाप्त हो जाएगा। मौके पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, वरुण शर्मा, दीप शर्मा, रामकृपाल गौतम, विनय उनियाल, गोविंद सिंह रावत, निवर्तमान मेयर अनीता ममगाईं, केएल दीक्षित, विनय मनमीत, जयेन्द्र रमोला, चेतन शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, अशोक अग्रवाल, धीरेंद्र जोशी, प्यारेलाल जुगरान, संदीप शास्त्री, प्रतीक कालिया, मदन मोहन शर्मा, ओमप्रकाश सुनेजा, राकेश मियां, गुरविंदर गुर्री, मदन शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, सुनील थपलियाल, संजीव कुमार, जितेंद्र बिष्ट, बिमला रावत, उषा रावत, रीना शर्मा, अंजु रस्तोगी, विजयलक्ष्मी शर्मा, मंजू बडोला, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाली में भ्रूण मिलने से हड़कंप
Next: मेडिकल स्टोर के कर्मचारी से नशीले इंजेक्शनों की खेप पकड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.