Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 100 साल बाद घणता प्रवास पर आएंगे चालदा महाराज
  • देहरादून

100 साल बाद घणता प्रवास पर आएंगे चालदा महाराज

RNS INDIA NEWS 29/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। सौ साल लंबे इंतजार के बाद चालदा महाराज 30 जून को घणता प्रवास पर आएंगे। देवता के प्रवास को लेकर खत बणगांव के ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है। खत के लोगों ने चालदा महाराज के लिए भव्य मंदिर का निर्माण किया है। बुधवार को खत के सैकड़ों श्रद्धालुओं देवता की आगवानी के लिए कोटा तपलाड़ पहुंचे, जहां चालदा महाराज चार साल से प्रवास पर हैं। देवता के घणता पहुंचने पर विशाल जागड़े का आयोजन किया जाएगा। 18 जून 2018 को चालदा महाराज खत बमटाड़ के नराया गांव से कोटा तपलाड़ प्रवास पर आए थे। चार साल तक कोटा तपलाड़ मंदिर में विराजमान रहने के बाद अब चालदा महाराज आज खत बणगांव के घणता में गांव में विराजमान होंगे। प्रवास के दौरान जौनसार बावर, हिमाचल प्रदेश के करीब तीस हजार श्रद्धालुओं के महाराज की पालकी के साथ घणता आने की संभावना है। खत बणगांव के चौदह गांवों (घणता, डेरियो, बिसोऊ, कोला, कोटुवा, बेहमू, मेपावटा, शिर्बा, मेहरावना, बुरांस्वा, टुगरोली, रावना, पाटी, बगोंती) के ग्रामीणों ने जागड़ा पर्व की तैयारी पूरी कर ली है। आज होने वाले जागड़े को लेकर पूरी खत में उल्लास का माहौल बना हुआ है। खत स्याणा एवं मंदिर समिति अध्यक्ष अतर सिंह तोमर ने बताया कि सौ साल बाद होने वाले चालदा महाराज के प्रवास के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य और दिव्य जागड़ा पर्व आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को खत से सैकड़ों ग्रामीण देवता की आगवानी के लिए कोटा तपलाड़ पहुंच चुके हैं। देव पालकी के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और रहने की व्यवस्था की गई है। खत के ग्रामीण परम सिंह, मिल्की राम जोशी, राजेंद्र सिंह तोमर, सरदार सिंह, दौलत रावत, सूरत सिंह, टीकाराम जोशी, आनंद सिंह, जयपाल सिंह, जवाहर सिंह नेगी, ओमप्रकाश ने बताया कि आज होने वाले जागड़ा पर्व को लेकर सभी गांवों में उत्साह का माहौल है। हर कोई चालदा महाराज के आगमन की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाउस टैक्स की वसूली बढ़ाएगा नगर निगम
Next: मोबाइल शॉप में चोरी में दो नाबालिग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.