Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नौ दोपहिया रिकवर, दो आरोपी दबोचे
  • हरिद्वार

नौ दोपहिया रिकवर, दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 08/06/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी किए गए नौ दोपहिया वाहन बरामद करते हुए शुक्रवार को रानीपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशे की लत को पूरा करने के लिए आरोपी दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। शनिवार को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रानीपुर पुलिस की पीठ थपथपाई है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी। गैस प्लांट चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल की अगुवाई में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। बताया कि शुक्रवार देर रात बैरियर नंबर छह के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोक लिया। मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर सामने आया कि मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने रानीपुर, सिडकुल, हरिद्वार नगर और पानीपत हरियाणा से दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है, जिनकी निशानदेही पर गांव दादूपुर में खाली भूखंड में उगी झाड़ियों से दोपहिया वाहन बरामद कर लिए गए। बताया कि आरोपियों के नाम दानिश उर्फ सोनू पुत्र ईनाम और आरिफ पुत्र तस्लीम निवासीगण दादूपुर गोविंदपुर हैं। दोनों आरोपियों को जनवरी माह में दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कुछ समय पूर्व जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों ने फिर से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। बताया कि दोनों आरोपियों के बीच गहरी दोस्ती है और नशे की लत को पूरा करने के लिए घटनाओं को अंजाम देते हैं। बताया कि पांचवीं पास आरोपी आरिफ दिखावे के लिए सैटरिंग का कार्य करता है और दूसरा आरोपी मोटरसाइकिल मिस्त्री है। पुलिस टीम में एसएसआई नितिन चौहान, एसआई इंद्र सिंह गड़िया, एएसआई सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल गंभीर सिंह, अजय सिंह, करम सिंह, दीप गौड़, संदीप सिंह और दीपक दानू शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी कर यूपीआई के माध्यम से उड़ाए साढ़े आठ लाख
Next: काफलीखेत के लोकेश बिष्ट ने आईएमए देहरादून से किया पासआउट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.