Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को, सुलह-समझौते से निपटेंगे विभिन्न मामले
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को, सुलह-समझौते से निपटेंगे विभिन्न मामले

RNS INDIA NEWS 24/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के सभी न्यायालयों में आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह ने वादकारियों और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति अपने मामले का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि से एक कार्य दिवस पूर्व तक संबंधित न्यायालय में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। लोक अदालत में केवल उन्हीं मामलों को लिया जाता है, जिनका निस्तारण कानूनी रूप से समझौते के आधार पर संभव हो। सचिव ने जानकारी दी कि यदि किसी वाद में कोर्ट फीस जमा की जा चुकी है और उसका निस्तारण लोक अदालत में हो जाता है, तो जमा की गई कोर्ट फीस पूर्ण रूप से वापस कर दी जाती है। लोक अदालत में फौजदारी शमनीय मामले, लेबर और नियोजन विवाद, धन लेनदेन से जुड़े मामले, पति-पत्नी के विवाद (तलाक को छोड़कर), किरायेदारी, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना मुआवजा, बिजली-पानी बिल विवाद, राजस्व व भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले, उपभोक्ता फोरम के वाद और मोटर वाहन अधिनियम के तहत शमनीय चालान जैसे मामलों का निस्तारण किया जा सकता है। इसके अलावा ऐसे प्री-लिटिगेशन मामलों को भी लोक अदालत में सुलझाया जा सकता है, जो अभी न्यायालय में लंबित नहीं हैं, जैसे चेक बाउंस, धन लेनदेन, श्रम विवाद, बिजली-पानी-फोन बिल, भरण-पोषण और अन्य शमनीय दीवानी एवं फौजदारी मामले। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे इस व्यवस्था का लाभ उठाकर अपने विवादों का त्वरित और सुलहपूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘भ्रम फैला रही भाजपा’, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर तिवारी का हमला
Next: शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.