Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • 09 व 10 जनवरी को समान नागरिक संहिता पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिया जाएगा सभी ब्लॉकों में प्रशिक्षण
  • चमोली

09 व 10 जनवरी को समान नागरिक संहिता पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिया जाएगा सभी ब्लॉकों में प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 07/01/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  समान नागरिक संहिता पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर मास्टर ट्रेनरों द्वारा 09 व 10 जनवरी को जनपद के सभी ब्लॉकों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू की जा रही है। इस संबंध में प्रशासनिक इकाइयों को यूसीसी पोर्टल पर मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किए जाने संबंधी प्रशिक्षण जनपद के सभी विकासखण्डों में दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 09 जनवरी को दोपहर 12 बजे से कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में मास्टर ट्रेनर कुलदीप नेगी द्वारा, पोखरी ब्लॉक सभागार में मास्टर ट्रेनर उपेन्द्र रावत द्वारा तथा दशोली व नन्दानगर का प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार दशोली में मास्टर ट्रेनर मदन सिंह मधवाल द्वारा दिया जाएगा। 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे से ज्योर्तिमठ ब्लॉक सभागार में मास्टर ट्रेनर जयदीप किशोर द्वारा तथा गैरसेंण ब्लॉक सभागार में मास्टर ट्रेनर उपेन्द्र रावत द्वारा व नारायणबगड, थराली, देवाल ब्लॉक का प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार थराली में मास्टर ट्रेनर मदन सिंह मधवाल द्वारा दिया जाएगा।  प्रशिक्षण में जनपद के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, रजिस्ट्रार एवं सब रजिस्ट्रार तथा उनके अधीनस्थ कार्य करने वाले कार्मिक, उप निबन्धक, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगें। प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले अधिकारी/कार्मिकों की उपस्थित अनिवार्य रूप से ली जायेगी। यू.सी.सी. प्रशिक्षण से सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी को किसी भी प्रकार का अवकाश अनुमन्य नहीं होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाएगा
Next: राशिफल 08 जनवरी

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.