Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आठ अप्रैल से ही प्रारंभ हो जाएगा घर पर वोट के जरिए मतदान
  • देहरादून

आठ अप्रैल से ही प्रारंभ हो जाएगा घर पर वोट के जरिए मतदान

RNS INDIA NEWS 26/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में यूं तो मतदान 19 अप्रैल को सम्पन्न होना है, लेकिन घर पर वोट के जरिए मतदान आठ अप्रैल से ही प्रारंभ हो जाएगा। इस बार कुल 15690 मतदाताओं ने घर पर वोट देने के लिए आवेदन किया है।   अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय जोगदंडे ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस बार 85 साल से अधिक उम्र वाले और दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं को घर पर मतदान का मौका दिया है। इसी क्रम में सीनियर सिटिजन श्रेणी में 65177 मतदाताओं में से 10390 और दिव्यांग श्रेणी के 30170 मतदाताओं में से 5576 ने घर पर मतदान के लिए आवेदन किया है। इसके लिए आवेदन की अंतिम समय सीमा 25 मार्च को समाप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस श्रेणी के मतदाताओं से दो चरणों में घर पर जाकर पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा। पहला चरण आठ से 10 अप्रैल और दूसरा चरण 10 से 12 अप्रैल के बीच होगा। यदि कोई मतदाता इस दौरान घर पर उपलब्ध नहीं हुआ तो फिर उन्हें तीसरा मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग ने इस श्रेणी के वोटर के लिए सक्षम एप भी जारी किया है, जिसमें मतदाता अपने बूथ पर मतदान के लिए डोली, व्हील चेयर, सहायक की मदद मांग सकते हैं।
इसी क्रम में अब तक 1524 ने व्हील चेयर, 994 ने डोली और 5910 ने सहायक के लिए आवेदन किया है। साथ ही नेत्रहीन श्रेणी के मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में भी बैलेट पेपर प्रकाशित किए जा रहे हैं। जोगदंडे ने बताया कि इस बार सरकार ने मतदान ड्यूटी के लिए उत्तराखंड आने वाले अन्य राज्यों के कार्मिकों को भी आयुष्कान के तहत कैशलेस इलाज देने की घोषणा की है। उन्हेांने बताया कि अब तक सी विजिल एप पर 9318 शिकायत दर्ज की जा चुकी ळे, जिसमें से 8930 का निस्तारण किया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली पर्व पर ली मतदान की शपथ
Next: मसूरी में प्रियंका मेहर के गानों में जमा होली का रंग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.