Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आठ साल से निर्माण की राह देख रहा टाइगर फॉल संपर्क मार्ग
  • देहरादून

आठ साल से निर्माण की राह देख रहा टाइगर फॉल संपर्क मार्ग

RNS INDIA NEWS 11/04/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण टाइगर फॉल संपर्क मार्ग लोक निर्माण विभाग की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। आठ साल बीतने के बाद भी मात्र दो किमी इस मार्ग का डामरीकरण नहीं हो पाया है। इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते कई पर्यटक टाइगर फॉल के दीदार किए बिना ही लौट रहे हैं। विदित है कि पर्यटकों की सुविधा के लिए आठ वर्ष पूर्व चकराता पीआरडी मोटर मार्ग से टाइगर फॉल तक दो किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण किया गया था। इस मार्ग से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। जो पर्यटक पैदल नहीं चल सकते, इस मार्ग से चलकर वह भी टाइगर फॉल का दीदार कर पाते हैं। लेकिन मार्ग की कटिंग के बाद से आज तक यह मार्ग पक्का नहीं हो पाया है। जिसके चलते इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। मार्ग कच्चा और संकरा होने के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इससे कई पर्यटकों को डेढ़ किलोमीटर लंबा ट्रैक पर पैदल ही फॉल तक जाना पड़ता है। स्थानीय निवासी महावीर सिंह, ग्राम प्रधान सावरा जयवीर चौहान, दिनेश चौहान, रणवीर चौहान, अजित चौहान, नेपाल सिह आदि का कहना है कि पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। वर्तमान में भी काफी पर्यटक इस विश्व प्रसिद्ध फॉल का दीदार करने आ रहे हैं, लेकिन मार्ग के खराब होने से कई बुजुर्ग पर्यटक बिना फॉल का दीदार किए ही वापस लौट जाते है। कहा कि लोक निर्माण विभाग चकराता के अधिकारियों को वह इस बारे में कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं, लेकिन सुध नहीं ली जा रही है। कहा कि जल्द इस मार्ग को पक्का नहीं किया गया तो टाइगर फॉल देखने आने वाले पर्यटकों कि संख्या में बड़ी कमी होगी। जिसका प्रभाव यहां के व्यवसाय पर भी पड़ेगा। उन्होंने लोनिवि से जल्द मार्ग को चौड़ा कर पक्का कराने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिलिंग घपले की जांच में 34 रसीदें गायब मिलीं
Next: कांग्रेस के लिए रामलला नहीं बाबर की मजार रही आस्था का केन्द्र: महाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.