Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पांच किमी सड़क पर डामरीकरण जल्द होगा
  • बागेश्वर

पांच किमी सड़क पर डामरीकरण जल्द होगा

RNS INDIA NEWS 14/03/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। ग्रामीणों के दबाव के बाद पांच किमी सड़क पर डामरीकरण जल्द होगा। इसके बाद छह गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस लिया है। विभाग से जल्द काम शुरू करने की मांग की है। पौंसा पोस्ताला नरगोली सड़क के सुधारीकरण व डामरीकरण करने व बांसपटान सड़क से लिंक किए जाने की मांग को बागेश्वर वह पिथौरागढ़ जिले की छह ग्राम पंचायतों के लोगों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया था। जिसमें बागेश्वर जनपद के चंतोला, नरगोली, भंडारी गांव,कपूरी,पैंठाण सहित पिथौरागढ़ जनपद की पौंसा सुकल्याड़ी ग्राम पंचायतें शामिल थी। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को तहसीलदार बेरीनाग चंद्रपाल सिंह की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग बेरीनाग के अधिशासी अभियंता आरपी नैथानी सहायक अभियंता कास्ताप्रसाद गंगवार शिवेंद्र कुमार कुंदन सिंह रावत राजस्व उपनिरीक्षकों की टीम पहुंची। ग्रामीणों ने सड़क संघर्ष समिति अध्यक्ष दरपान राम टम्टा की अध्यक्षता में प्रशासनिक टीम से वार्ता की। ग्रामीणों ने खतरे का सबब बने जेड बैंड को अलग से अन्यत्र से बनाया जाए। साथ ही जैड बैंड के नीचे से पांच किमी डामरीकरण स्वीकृति मिली है। उसे कर दिया जाए।और पौंसा सड़क को बांसपटान से जोड़ा जाए। ईई ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया है कि पांच किमी सड़क में डामरीकरण कार्य के लिए कारवाई चुनाव समाप्त होते ही कर दी जाएगी। सड़क में जहां जहां सुधारीकरण की आवश्यकता है उसे भी तुरंत किया जाएगा। पौंसा बेरीनाग सड़क को बांसपटान मिलान करने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा‌। साथ ही पौंसा पोस्ताला नरगोली सड़क में आने वाले जेड जैड बैंड को सुधारीकरण न कर अन्यत्र से सड़क बनाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित हैं, उसे भी कर लिया जाएगा। तहसीलदार बेरीनाग चंद्रपाल सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि चुनाव सम्पन्न होते ही तुरंत इस सड़क में कार्य हों जाएगा। इसके बाद संघर्ष समिति के अध्यक्ष दरपान राम टम्टा, सचिव सतीश उप्रेती, ग्राम प्रधान भगवान राम, भास्कर चंतोला, गोविंद कुमार, मनोहर सिंह रौतेला, भगवान मेहरा, फकीर सिंह बोरा, हयात सिंह डसीला, मदनमोहन सिंह रावत, हरीश मेहरा सहित सभी ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: स्ट्रीट लाइट अविलम्ब चालू करे विद्युत विभाग
Next: दून में ब्रांडेड के नाम पर बेचा जा रहा था नकली घी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 13 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लंबित पेंशन मामलों पर सीडीओ का सख्त रुख

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.