Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 4 सितंबर तक उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

4 सितंबर तक उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

RNS INDIA NEWS 01/09/2024
heavy-rain-in-hill-area_11zon

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में एकबार फिर जोरदार बारिश देखी जाएगी। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 4 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 4 सितंबर तक उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जोरदार बारिश से निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति भी देखी जा सकती है।   मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश देखी जा सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी देखी जा सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि 2 सितंबर को भी मौसम खराब रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों के कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार हैं। खासकर चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में जोरदार बारिश देखी जा सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में तीन और चार सितंबर को मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा। इन सभी जिलों में दोनों ही दिन हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखी जा सकती है। उत्तराखंड में पांच सितंबर से बारिश में कमी देखी जाएगी।
पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के विभिन्न हिस्सों में सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर उत्तर-पश्चिम भारत और आसपास के हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश देखी जा सकती है।आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि इस महीने उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश देखी जा सकती है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार की टक्कर से दो पीआरडी जवान गंभीर घायल
Next: कांग्रेस नेता ने परिवार समेत जहर खाकर मौत को लगाया गले, 4 लोगों की गई जान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.