Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 4 जून को अल्मोड़ा में राहुल गांधी की जनसभा, तैयारी में जुटी कांग्रेस
  • अल्मोड़ा

4 जून को अल्मोड़ा में राहुल गांधी की जनसभा, तैयारी में जुटी कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 27/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-27 at 16.53.36_11zon

अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी ने कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि आगामी 4 जून को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अल्मोड़ा में जनसभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके लिए तैयारियों में जुट गई है।

उन्होंने बताया कि जनसभा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में जनसभा को सफल बनाने और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी।

तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पहले दिन 4 जून को वह अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद गढ़वाल क्षेत्र में सैनिकों से संवाद करेंगे। दूसरे दिन देहरादून में कांग्रेस विधायकों, नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने कहा कि तैयारी बैठक में कुमाऊं क्षेत्र के कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। जनसभा को ऐतिहासिक और सफल बनाने को लेकर विशेष रणनीति तैयार की जाएगी।

विधायक तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी प्रदेश और केंद्र सरकार की विफलताओं पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला असुरक्षा जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है तथा कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सभा से प्रदेश के युवाओं में नया जोश आएगा और कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच पहुंचेगी। तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा की जनसभा को वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव के आगाज के रूप में भी देखा जा सकता है।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी
Next: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई पीएम पोषण के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.