Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: 04.62 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो युवक पकड़े
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: 04.62 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो युवक पकड़े

RNS INDIA NEWS 20/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस, एसओजी व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 04.62 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो युवकों को पकड़ा है। जिन्हें​ गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर कार्यवाही की गई। मंगलवार रात्रि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, एसओजी व एएनटीएफ की संयुक्त चेकिंग में एसएसजे कैम्पस रोड अल्मोड़ा में जूलोजी विभाग के पास मोटर साईकिल संख्या डीेएल-06 एसबीसी-3251 में सवार दो युवकों संजय सिंह व अरविंद कुमार के कब्जे से कुल 15.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। संजय सिंह रावत पुत्र भीम सिंह, निवासी ग्राम पुनौली, थाना लमगड़ा, जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 8.90 ग्राम तथा अरविन्द कुमार आर्या पुत्र मोहन राम आर्या, निवासी भ्यारखोला, थाना व जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 6.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार करते हुए मोटर साईकिल सीज की गई। कोतवाली अल्मोड़ा में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। बरामद स्मैक की कीमत 04.62 लाख रुपये आंकी गई है। संयुक्त टीम में बेस चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार, कांस्टेबल सुन्दर लाल, विरेन्द्र सिंह, राकेश भट्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चंदर नगर में पेड़ काटने को लेकर हंगामा
Next: चुनावी गतिविधियों के लिए अनुमति को कलक्ट्रेट में एकल खिड़की व्यवस्था

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.