Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 4 और 5 मई को उत्तराखंड में खराब मौसम को लेकर अलर्ट, जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

4 और 5 मई को उत्तराखंड में खराब मौसम को लेकर अलर्ट, जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/05/2026
weather

देहरादून। मौसम विभाग की ओर से राज्य में खराब मौसम, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी किए जाने के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जनपदों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 4 और 5 मई के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज से अति तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा 5 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि, भारी वर्षा और तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने 2 मई से 6 मई तक राज्य के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की आशंका जताई है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी जनपदों को उच्च सतर्कता बनाए रखने और किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों पर नजर रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने को कहा गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और बीआरओ समेत संबंधित विभागों को सड़क बंद होने की स्थिति में तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने, आपदा उपकरण तैयार रखने और संचार माध्यम चालू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात
Next: द्वाराहाट में काली फिल्म लगी स्कॉर्पियो पर कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.