Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • तीन परिवारों को बंधक बनाकर नकदी समेत लाखों की लूट
  • ऊधम सिंह नगर

तीन परिवारों को बंधक बनाकर नकदी समेत लाखों की लूट

RNS INDIA NEWS 08/01/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  बदमाशों ने गांव गुलड़िया में तमंचों के बल पर तीन परिवारों को बंधक बनाकर उनसे हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। एक ही रात में तीन स्थानों में हुई डकैती की वारदातों से ग्रामीणों में डर का माहौल है। दो दिन बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। गांव गुलड़िया निवासी रिफायत हुसैन पुत्र अख्तर हुसैन 5 जनवरी की रात पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में सोए हुए थे। 5 जनवरी की रात करीब दो बजे उसके घर में चार बदमाश घुस आए। सभी के हाथ में चाकू और तमंचे थे। आरोप है कि इन बदमाशों ने दंपति को जगाकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचे सटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए जेवरात और नकदी आदि के बारे में पूछा। बदमाश उनके घर की अलमारी में रखी 44 हजार रुपये की नकदी, सोने का हार, कानों के झुमके समेत तीन तोले सोने के जेवर और चांदी की पाजेब लूट ले गए। रिफायत का कहना है कि घर के बाहर भी कुछ बदमाश खड़े थे, जिनसे वह बातें कर रहे थे। इसके अलावा बदमाशों ने गांव के ही मुजम्मिल और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर कानों के झुमके आदि लूट लिए। बदमाश गांव के ही अब्दुल सलाम के घर में भी घुसे। परिजन कमरा बंद कर सोए हुए थे। बदमाश बरामदे में लगी एलसीडी भी खोल ले गए।
गृहस्वामी रिफाकत ने मामले की सूचना पैगा चौकी जाकर पुलिस को दी। सूचना पर सीओ दीपक सिंह, आईटीआई थाने के एसओ प्रवीण सिंह कोश्यारी, पैगा चौकी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इस मामले में रिफाकत की ओर से आईटीआई थाने में तहरीर सौंपी गई हैं।
………….
सूचना पर मैं खुद मौके पर गया था। इन वारदातों को लेकर पुलिस टीमें खोजबीन में जुटी हैं। गृहस्वामी से तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।   -दीपक सिंह, सीओ काशीपुर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयोग ने मानचित्रकार, मानचित्रक, प्रारूपकार परीक्षा का चयन परिणाम जारी किया
Next: 3.64 लाख की स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.