Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दो साल से फरार अभियुक्त पिथौरागढ़ से गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

दो साल से फरार अभियुक्त पिथौरागढ़ से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-08 at 13.40.50

अल्मोड़ा। जनपद में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दन्या पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2024 से फरार चल रहे एक अभियुक्त को पिथौरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर दन्या थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। बुधवार को पुलिस टीम ने रोडवेज बस स्टेशन पिथौरागढ़ के पास एक होटल से फरार अभियुक्त कौशिक बनौला को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है और वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था और निजी कार्य से पिथौरागढ़ आकर होटल में ठहरा हुआ था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, कांस्टेबल जगत सिंह, राकेश भट्ट और राजेश भट्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 27 सूत्रीय मांगों पर अड़े अभियंता, 17वें दिन भी जारी रही हड़ताल
Next: राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के मुआवजे के लिए गांवों में लगाए जाएंगे कैंप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.