Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ग्रीनप्लाई ने आईपीएल 2022 फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ एसोसिएट पार्टनर के रूप में किया गठबंधन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ग्रीनप्लाई ने आईपीएल 2022 फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ एसोसिएट पार्टनर के रूप में किया गठबंधन

30/03/2022
ग्रीनप्लाई ने आईपीएल 2022 फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ एसोसिएट पार्टनर के रूप में किया गठबंधन

देहरादून :  ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने टी20 टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की अब तक की पहली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ एसोसिएट पार्टनर के रूप में अपने सहयोग की घोषणा की है। ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक श्री राजेश मित्तल और संयुक्त प्रबंध निदेशक तथा सीईओ  श्री मनोज तुलसियान ने  लखनऊ में इस सहयोग की घोषणा कि। श्री रघु अय्यर सीईओ, लखनऊ सुपर जायंट्स और टीम ने भी कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लिया।

उत्तर प्रदेश मूल्य के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा प्लाईवुड बाजार है, इसलिए यह गठजोड़ ग्रीनप्लाई को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने ब्रांड और व्यापार की उपस्थिति बढ़ाने में मदद करेगा। गौरतलब है कि ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीजलिमिटेड प्लाइवुड, डेकोरेटिव वेनीर्स, फ्लश डोर और अन्य संबद्ध उत्पादों की व्यापक रेंज के निर्माण और विपणन का 30 वर्षों से ज्यादा का अनुभव रखने वाली भारत की सबसे बड़ी इंटीरियर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है।

इस सहयोग के तहत, लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के खिलाड़ियों और आधिकारिक सदस्यों की जर्सी पर दाहिने ओर आधिकारिक मैच के दिन ग्रीनप्लाई का लोगो रहेगा। फ्रैंचाइज़ी के ऑन-ग्राउंड मैच के दौरान लोगो प्रमुखता से दिखाई देगा। इस गठजोड़ का प्रचार डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया जाएगा जो टूर्नामेंट की पूरी अवधि तक चलेगा।

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक, श्री राजेश मित्तल ने कहा, “ब्रांडेड उत्पादों के प्रति उपभोक्ता पैटर्न में एक गतिशील बदलाव आया है। इसलिए हम उत्तर प्रदेश के बाजार में विकास की बहुत अधिक क्षमता देखते हैं।

हमारी तीन नई निर्माण इकाइयां इस बाजार में प्लाइवुड और संबद्ध उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करेंगी और राष्ट्रीय स्तर पर हमारे व्यापार संचालन को बढ़ाने में हमारी मदद करेंगी। उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक आदर्श निवेश गंतव्य है क्योंकि वर्तमान परिदृश्य में भी यह बाजार हमारे व्यवसाय के लिए तीसरा सबसे बड़ा मूल्य योगदानकर्ता है।

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक तथा सीईओ श्री मनोज तुलसियान ने इस सहयोग पर टिप्पणी करते हुए कहा, “हमें खुद को टी20 प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की पहली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ सहयोग करके बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक प्रमुख बाजार है, और हम उम्मीद करते हैं कि यह जुड़ाव हमारे लक्षित उपभोक्ताओं के बीच एक महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव पैदा करेगा। भारत क्रिकेट का शौकीन देश है और यह साझेदारी हमें एक उच्च ब्रांड रिकॉल बनाने तथा अपने लक्षित दर्शकों तक पहुंचने में मदद करेगी। हम दोनों ब्रांड के लिए एक बहुत ही सफल सीजन की उम्मीद करते हैं।”

लखनऊ सुपर जायंट्स के सीईओ श्री रघु अय्यर ने कहा, “हम ग्रीनप्लाई जैसे सम्मानित ब्रांड के साथ दीर्घकालिक साझेदारी में प्रवेश करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। हम एक नई फ्रैंचाइज़ी में उनके भरोसे की सराहना करते हैं, हमें यकीन है कि यह दोनों ब्रांडों के लिए एक बहुत ही सफल सहयोग होगा।

उत्तर प्रदेश में एक राज्य के लिए 5 साल का सर्वोच्च सीएजीआर विकास होने का अनुमान लगाया गया  है और यह मूल्य के अनुसार दूसरे सबसे बड़े प्लाईवुड बाजार के रूप में कार्य करता है। चूंकि उत्तर प्रदेश एक बढ़ता हुआ बाजार है, ग्रीनप्लाई राज्य में लगभग 200 करोड़ रुपये निवेश करके अपनी प्लाईवुड और संबद्ध उत्पादों की क्षमता का विस्तार कर रहा है।

कंपनी उत्तर प्रदेश के हरदोई में संडीला औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माण इकाई स्थापित कर रही है जो इसका स्वयं का निर्माण होगा; इसके अलावा, एक यूनिट हापुड़ में और दो यूनिट बरेली में साझेदारी के जरिए लगाई जाएगी। इन इकाइयों की संयुक्त क्षमता 31 मिलियन वर्ग मीटर प्रति वर्ष होगी। इन इकाइयों के जरिये कंपनी का लक्ष्य लगभग 550 करोड़ रुपये तक का राजस्व उत्पन्न करना है। ये इकाइयाँ लगभग 1600 कुशल/अकुशल श्रमिक रोजगार प्रदान करके आजीविका उत्पन्न करने में मदद करेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंद कमरे में एक-एक कार्यकर्ता से जाना .. हार का कारण
Next: रैगिंग मामले मे हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.