Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हेंवल नदी के किनारे बने रिजॉर्ट स्थानीय लोगो के लिए बन रहे मुसीबत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हेंवल नदी के किनारे बने रिजॉर्ट स्थानीय लोगो के लिए बन रहे मुसीबत

30/03/2022
हेंवल नदी के किनारे बने रिजॉर्ट स्थानीय लोगो के लिए बन रहे मुसीबत

ऋषिकेश : फूलचट्टी से लेकर मोहनचट्टी बिजनी तक हेंवल नदी के किनारे बने रिजॉर्ट स्थानीय लोगो के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। इन्‍होंने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रिजॉर्ट व होटल मालिकों द्वारा सड़क के किनारे पूरा अतिक्रमण कर रखा है, साथ ही रिजॉटर्स के द्वारा पर्याप्त पार्किग की व्यवस्था नही होने से पर्यटकों के द्वारा अपने वाहन अनियमित तरीके से सड़क के किनारे खड़ी कर दी जाती हैं, जिस कारण स्थानीय निवासियों को आने जाने में समस्या आती है।

स्थानीय निवासियों ने रिजॉर्ट संचालकों के संबंध में राजस्व उप निरीक्षक पट्टी तल्ला ढांगू तहसील जाखणीखाल द्वारा दी गयी रिपोर्ट में लिखा गया है कि महादेव सैण से नाई गधेरा पुल तक लगभग डे़ढ किलोमीटर लम्बाई के अन्तर्गत ऋषिकेश गैंण्डखाल मोटर मार्ग पर दोनों तरफ रिसॉर्ट एवं होटल निर्मित है, जिनमें आने वाले पर्यटकों के द्वारा उक्त स्थान में मोटर मार्ग में अवैध रूप से खड़े कर दिये जाते हैं जिससे मोटर मार्ग में अन्य लोगों व क्षेत्रीय वाहनों को भारी कठिनाईयां आती है। उपनिरीक्षक द्वारा अपने रिपोर्ट में 13 होटल रिर्साट/होटलों को नोटिस देते हुए हिदायत दी गयी है।

साथ ही स्थानीय निवासियों का कहना है कि पर्यटकों के द्वारा हेंवल नदी के किनारे गंदगी और कूड़ा यहॉ वहॉ छोड़कर चले जाते हैं। स्वच्छ हेंवल नदी में पर्यटकों द्वारा जगह जगह कूड़ा फेंककर पूरी नदी को दूषित किया जा रहा है।

हेंवल जैसी शांत घाटी में रात को होटलों मे बजने वाले कान फोड़ू संगीत से सबको समस्या होती है, बोर्ड की परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बहुत ज्यादा परेशानी होती है और पढाई में व्यवधान हो रहा है। रिसॉर्ट और होटल मालिकों पर किसी तरह प्रशासन का नियन्त्रण नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यदि सब कुछ सही रहा तो आने वाले दिनों में चार दिन के बजाय कुछ घंटों में पहुँच जायेंगे आप कैलाश मानसरोवर
Next: एसबीआई कार्ड ने भारत के अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय गोर्मे कार्ड को लॉन्च करने के लिए नेचर्स बास्केट के साथ साझेदारी की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.