Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • योगी-धामी की एक मुलाकात से सुलझा 21 साल पुराना विवाद, यूपी-उत्‍तराखंड को मिलेगा अपना-अपना हक
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

योगी-धामी की एक मुलाकात से सुलझा 21 साल पुराना विवाद, यूपी-उत्‍तराखंड को मिलेगा अपना-अपना हक

RNS INDIA NEWS 18/11/2021
default featured image

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के दौरे पर आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री प्रदेश के अफसरों के साथ बैठे। इस बैठक के बाद पुष्‍कर धामी ने मीडियो से बातचीत में दावा किया कि दोनों राज्‍यों के बीच 21 साल से चला रहा बंटवारा विवाद हल हो गया है।
सीएम धामी ने कहा कि यूपी-उत्‍तराखंड के बीच छोटे-बड़े भाई जैसा सम्‍बन्‍ध है। उन्‍होंने कहा कि सीएम योगी ने बहुत सहृदयता से धरातल की वास्‍तविकताओं को ध्‍यान में रखते हुए विवादों के निपटारे पर अपनी सहमति दी। उन्‍होंने बताया कि दोनों राज्‍यों का ज्‍वाइंट सर्वे होगा। इसके बाद यूपी के काम की सारी जमीन जिमसें 1700 मकान भी शामिल हैं, यूपी को दे दी जाएगी। जीर्ण-शीर्ण अवस्‍था में पहुंच गए उत्‍तराखंड के दो बैराज (वनबसा और किच्‍छा) का पुनर्निर्माण यूपी सरकार कराएगी। यूपी सरकार, उत्‍तराखंड परिवहन निगम को 205 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी।
आवास-विकास की देनदारियों का भुगतान को दोनों राज्‍यों द्वारा 50-50 प्रतिशत साझेदारी के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार स्थित अलकनंदा होटल एक महीने के अंदर उत्‍तराखंड को हैंडओवर हो जाएगा। उस दिन सीएम योगी का वहां कार्यक्रम भी होगा। किच्‍छा बस स्‍टैंड की जमीन उत्‍तराखंड को स्‍थानांतरित होगी। उत्‍तर प्रदेश सरकार उत्‍तराखंड वन विभाग को 90 करोड़ रुपए देगी। इसके अलावा थौरा बैकुंठनानक सागर गंग नहर में वॉटर स्‍पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन की भी अनुमति मिल गई है। सीएम धामी ने दावा किया कि 21 साल से दोनों राज्‍यों के बीच जितने विवाद चले आ रहे थे, उन सबका निपटारा कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य आंदोलनकारी जामेश्वरी कोठारी का निधन, मंच ने जताया शोक
Next: लोनिवि संविदा कनिष्ठ अभियंताओं की हड़ताल जारी

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
Dhami cm helpline sameeksha
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ की धनराशि की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्व. रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट कप पर गोल्डन बॉयज का कब्जा
  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.