Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • व्यापारियों ने सब्जी-फल की सप्लाई ठप करने की चेतावनी दी
  • ऊधम सिंह नगर

व्यापारियों ने सब्जी-फल की सप्लाई ठप करने की चेतावनी दी

RNS INDIA NEWS 22/04/2024
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। बगवाड़ा मंडी में कारोबार की अनुमति नहीं मिलने से फल-सब्जी व्यापारियों और आढ़तियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इस दौरान व्यापारियों ने दुकान बंद कर शहर में सब्जी और फल की सप्लाई ठप करने की चेतावनी दी।
बगवाड़ा मंडी में फल-सब्जी का कारोबार करने वाले व्यापारी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर बगवाड़ा मंडी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इस कारण मंडी समिति की ओर से कारोबारियों को 15 से 20 अप्रैल तक एफसीआई के सामने मोदी मैदान में कारोबार करने को कहा गया था, जबकि 21 अप्रैल से बगवाड़ा मंडी में ही कारोबार करने की बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि कारोबारी शनिवार को मंडी समिति में सचिव से मुलाकात करने गए और मंडी सचिव से कारोबार करने की इजाजत मांगी, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि मोदी मैदान में कारोबार के लिए जगह दी गयी है, वहां धूल उड़ रही है। इसके अलावा वहां न तो शौचालय की सुविधा है और न ही पानी की कोई व्यवस्था है। इससे कारोबार करने में दिक्कत आ रही है। इस मामले को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम से मुलाकात भी की। समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर शहर में फल और सब्जी की सप्लाई पूरी तरह से ठप करने की चेतावनी दी। इस मौके पर राजीव मिड्डा, रजत मुंजाल,बलदेव सिंह बाजवा, अभिषेक राजदेव, सुरेश छाबड़ा, हरीश, ब्रज बिहारी, केतन मुगलानी, विरेंद्र, शिव कुमार नारंग, मनोज, अफसार अहमद, अशोक कुमार समेत कई कारोबारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 03 दिन बाद भी नहीं हुआ लूट का खुलासा
Next: पृथ्वी दिवस : प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने पर दिया जोर

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

प्रयास हॉस्पिटल के एमडी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.