Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान ने श्रमिकों की हड़ताल को बताया निराधार
  • अल्मोड़ा

विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान ने श्रमिकों की हड़ताल को बताया निराधार

RNS INDIA NEWS 03/04/2025
default featured image

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, हवालबाग में ठेकेदार के कुछ श्रमिक एक अप्रैल से हड़ताल पर हैं। संस्थान ने इसे बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह अनुचित मांगों को लेकर की जा रही है। संस्थान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भा.कृ.अनु.प) के अंतर्गत कार्यरत है और वर्ष 2001 से ठेका श्रमिकों को नियुक्त करता आ रहा है। श्रमिकों की नियुक्ति जेम पोर्टल के माध्यम से भारत सरकार के नियमों के अनुसार होती है। संस्थान का कहना है कि सभी ठेका श्रमिक हड़ताल में शामिल नहीं हैं, लेकिन कुछ अराजक तत्व दूसरों को धमका रहे हैं, जिससे शोध कार्य प्रभावित हो रहा है। कुछ बाहरी लोग भी प्रदर्शन में शामिल होकर संस्थान की छवि धूमिल कर रहे हैं, जो गलत है। संस्थान ने स्पष्ट किया कि सभी श्रमिकों को पूरा भुगतान किया जाता है और ईपीएफ-ईएसआई की राशि नियत समय पर जमा होती है। ठेकेदार को वेतन समय पर देने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। संस्थान के अनुसार, कृषि कार्यों की मांग बदलती रहती है, इसी वजह से श्रमिकों को समझाया गया था। हड़ताल जारी रही तो संस्थान उनकी आर्थिक क्षति की भरपाई करने में असमर्थ होगा। ठेकेदार को 25 मार्च तक कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने का निर्देश दिया गया था, जिसका पालन न होने के कारण अब अनुबंध निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शांति के संदेश पर अल्मोड़ा परिसर में गोष्ठी का आयोजन
Next: मुंबई में बड़ी साजिश नाकाम… लॉरेंस गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार, बड़े बिजनेसमैन पर थी हमले की तैयारी

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.