Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • नैनीताल

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 03/02/2021
rns featured image new

पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज

नैनीताल। नैनीताल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। पुलिस ने विवाहिता के पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दीप शर्मा परिवार के साथ अयारपाटा क्षेत्र में रहता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उनके घर में किसी के चीखने की आवाज सुनी तो पड़ोसी पहुंच गए, देखा तो अंशु बिस्तर पर पड़ी थी। इसके बाद पति व पड़ोसी महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डा. सुतांशु शर्मा ने बताया कि महिला के गले में चोट के निशान थे। अब पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के स्पष्टï कारणों का पता लग पाएगा। इधर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने देर शाम मजिस्ट्रेट बरखा जलाल की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा।
बहन को फोन कर घर जाने की दी थी जानकारी: मूल रूप से सोनगांव भीमताल निवासी अंशु का विवाह फरवरी 2017 में अयारपाटा निवासी दीप शर्मा से हुआ था। मृतका अंशु की बहन ने बताया कि मंगलवार सुबह अंशु ने उसे फोन कर पति द्वारा मारपीट करने और भीमताल मायके आने की बात कही थी। पूर्वाह्न 11 बजे दुबारा फोन कर बताया था कि वह बच्ची को अस्पताल दिखाकर वापस घर जा रही है। जिसके बाद उसका फोन बंद आने के कारण उससे संपर्क नहीं हो पाया।
पति ने कहा, फांसी पर झूली अंशु: पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि वह घर पर अपनी मां के साथ बाहर धूप में बैठा था जबकि पत्नी अंशु दो वर्षीय बेटी के साथ घर के अंदर थी। दोपहर में जब घर के अंदर से बेटी के चीखने की आवाज आई तो वह तुरंत अंदर गए। जहां उसने पत्नी को छत की कुंडी से फांसी पर झूलते हुए देखा। किसी तरह पत्नी को नीचे उतारा ही था, कि पड़ोसी भी पहुंच गए।
ससुरालियों पर लगाए संगीन आरोप : देर शाम महिला के परिजन मोर्चरी पहुंचे, जहां उन्होंने हंगामा करते हुए पति और अन्य ससुरालियों पर कई संगीन आरोप लगाए। मृतका के भाई नीरज पलडिय़ा ने तहरीर मेें आरोप लगाया कि पति ने अंशु की मौत होने के बावजूद सूचना उन्हें देने के बजाय दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदार को दी। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अयारपाटा निवासी मृतका के पति दीप शर्मा, सास वैष्णवी देवी, ननद मुन्नी जोशी, ननद के पति कैलाश जोशी और उनके दो बच्चों के खिलाफ आइपीसी की धारा 304बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 3 फरवरी 2021
Next: 25.9 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.