Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा से विशेषज्ञ चिकित्सकों को अन्यत्र भेजना जनता के साथ अन्याय: मनोज तिवारी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा से विशेषज्ञ चिकित्सकों को अन्यत्र भेजना जनता के साथ अन्याय: मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 24/10/2025
Manoj Tiwari

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के बाल रोग विशेषज्ञ और महिला रोग विशेषज्ञ को चौखुटिया भेजे जाने के निर्णय को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों की जनता के साथ अन्याय है तथा प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति को दर्शाता है। विधायक मनोज तिवारी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में पहले से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है। ऐसे में सरकार द्वारा दो विशेषज्ञ डॉक्टरों को अल्मोड़ा से चौखुटिया भेजना जनता के हितों की उपेक्षा है। उन्होंने कहा कि जिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति उन्होंने अपने प्रयासों से करवाई थी, उन्हीं को अब सरकार अन्यत्र भेज रही है, जो सरासर अनुचित है। तिवारी ने कहा कि जिला अस्पताल पर अल्मोड़ा नगर ही नहीं, बल्कि सैकड़ों गांवों की जनता की स्वास्थ्य सेवाओं की निर्भरता है। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण से आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चौखुटिया में चल रहे आंदोलन को शांत करने के लिए सरकार ने अल्मोड़ा अस्पताल से विशेषज्ञ भेजने का निर्णय लिया है ताकि राजनीतिक लाभ लिया जा सके। विधायक तिवारी ने कहा कि वे अपनी विधानसभा से विशेषज्ञ चिकित्सकों को किसी भी कीमत पर नहीं जाने देंगे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आदेश तत्काल निरस्त करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो अल्मोड़ा में भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिला अस्पताल से दो विशेषज्ञ चिकित्सक भेजे जाने के बावजूद अल्मोड़ा के भाजपा नेता मौन हैं, जिससे स्पष्ट है कि उन्हें जनता के स्वास्थ्य हितों से कोई सरोकार नहीं है। तिवारी ने कहा कि यदि आदेश वापस नहीं हुआ तो आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी और प्रदेश सरकार की होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाड़ेछीना-शेराघाट मार्ग पर कार खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल
Next: राज्य कर कर्मचारियों को मांगों के निस्तारण पर मिला सकारात्मक आश्वासन

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण
  • डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी
  • मंत्री गणेश जोशी ने भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग
  • दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
  • विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रस्तुति आयोजित
  • अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना भतरौजखान का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.