Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्कैप चैनल अधिसूचना रद होने के बाद होगी विशेष पूजा-अर्चना
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

स्कैप चैनल अधिसूचना रद होने के बाद होगी विशेष पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 27/07/2020
rns featured image new

हरिद्वार। श्री गंगा सभा हरकी पैड़ी पर स्कैप चैनल अधिसूचना रद होने के बाद एक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन करेगी। इस आयोजन में कई विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा। श्री गंगा सभा और तीर्थ पुरोहितों के बढ़ते दवाब को देखते हुए सरकार ने स्कैप चैनल अधिसूचना रद करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने हरकी पैड़ी पर गंगा की अविरल धारा को स्कैप चैनल घोषित कर अधिसूचना जारी की थी। हाल ही में हरीश रावत ने इस मामले में सार्वजनिक माफी मांगते हुए त्रिवेंद्र सरकार से नई अधिसूचना जारी करने की मांग की थी। श्री गंगा सभा इस मामले में कोर्ट जाने का ऐलान कर चुकी थी। तीर्थ पुरोहित भी लामबंद होने की तैयारी में थे। ऐसे में सरकार ने स्कैप चैनल को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया। शहरी विकास मंत्री व शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक के बयान के बाद सभी को सरकार से इस मामले में जल्द हल निकलने की आस जगी है। एनटीजी के नियमों को देखते हुए त्रिवेंद्र सरकार इसके हर पहलू को बारीकी से देख रही है। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक के उस बयान का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने स्कैप चैनल की अधिसूचना को रद करने की बात कही है। तन्मय ने कहा कि जब सरकार हरकी पैड़ी पर अविरल धारा को गंगा घोषित करने की अधिसूचना जारी करेगी तब सभा की ओर से मां गंगा के लिए एक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कुछ विशेष अतिथियों को आमंत्रित किए जाने की योजना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूपेश चौहान बने उत्तराखंड प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष
Next: क्वारंटाइन सेंटरों में बदहाली को लेकर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सकारात्मक सोच से ही संभव है बड़ा सामाजिक बदलाव: डॉ. निशंक

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.