Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विधायक के कैंप कार्यालय में चोरी में पुलिस के हाथ खाली
  • ऊधम सिंह नगर

विधायक के कैंप कार्यालय में चोरी में पुलिस के हाथ खाली

RNS INDIA NEWS 23/10/2024
default featured image

काशीपुर(आरएनएस)। नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक यशपाल आर्य के बाजपुर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई चोरी के 24 घंटे बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ने में असफल रही है। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के लिए 5 से 6 युवकों को पकड़ा है। इनमें से कुछ कबाड़ी भी हैं। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने की बात कही है। बता दें कि बीते मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष के वार्ड नंबर 11 स्थित सूद कालोनी के कैंप कार्यालय के ताले टूटे थे, जिसमें चोरों ने 27 हजार की नकदी समेत जरूरी कागजात तथा अन्य सामान चोरी कर लिया था। घटना का पता लगने के बाद कार्यालय प्रभारी अभिषेक तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। वहीं एसआई देवेंद्र मनराल को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच शुरू करते हुए टीम ने आस-पास के करीब 50 से अधिक सीसीटीवी चेक कर लिए। वहीं पुलिस ने 5 से 6 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसआई देवेंद्र मनराल ने बताया कि पुलिस तेजी से इस केस पर काम कर रही है। आस-पास के लगभग सभी कैमरों को देख लिया गया है और पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ लेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोवा से बरामद की चम्पावत से लापता नाबालिग बालिका
Next: मिनी लोडर की टक्कर से फूड डिलीवरी ब्वॉय की मौत

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

बीमा कंपनी को 3.55 लाख मुआवजा देने का आदेश

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा में 91 कछुओं के साथ दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

ऑडियो बनाने और वायरल करने वालों की जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.