
बागेश्वर। सचिव महिला एवं बाल विकास राधा रतूड़ी द्वारा वीसी के माध्यम से कोविड महामारी से अनाथ हुए बच्चों की देखभाल एवं उनके पुनर्वास हेतु चलायी जारही मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की समीक्षा की। उन्होंने वात्सल्य योजना के धरातलीय क्रियान्वयन के संबंध में कहा कि वे अपने जनपदन्तर्गत कोविड19 महामारी के अन्तर्गत अनाथ हुये बच्चों का चिन्हीकरण करते हुए उनकाडाटा जल्द से जल्द तैयार करे।कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जिससे कोविड संक्रमण के इस दौर में अनाथ हुए बच्चों को न केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। बल्कि उनकी शिक्षा आदि की भी सम्मुचित व्यवस्था की जायेगी। वीसी में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि जनपद में इस योजनान्तर्गत अभीतक 35 बच्चों का चिन्हीकरण किया जा चुका हैं।

