Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखंड पुलिस वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग पुलिस प्रथम
  • रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड पुलिस वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग पुलिस प्रथम

RNS INDIA NEWS 24/11/2022
29- (2)

रुद्रप्रयाग। हरिद्वार में आयोजित वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। पुलिस टीम की सफलता पर पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बधाई दी है। साथ ही भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही उत्तराखंड पुलिस कार्मिकों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ हर वर्ष समय-समय पर खेले एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित होती है। इसी के चलते पुलिस मुख्यालय द्वारा वार्षिक खेल कैलेंडर जारी करते हुए संबंधित जनपद व पीएसी वाहिनियों को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसी के चलते जनपद हरिद्वार की पुलिस लाइन रोशनाबाद में 20वीं प्रादेशिक अन्तर जनपदीय/वाहिनी पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, एन्टी सबोटाज एवं डाग स्क्वाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की टीम द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के टीम इवेंट में जनपद रुद्रप्रयाग के उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान एवं उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र शाह द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। मुख्य अतिथि जिला जज हरिद्वार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ट्राफी देकर टीम को सम्मानित किया गया। इधर, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस टीम की इस सफलता पर बधाई दी। अपेक्षा की कि अन्य खेलों में भी रुद्रप्रयाग पुलिस जनपद का नाम रौशन करेगी। बता दें कि आगामी 26 नवम्बर को जनपद पौड़ी गढ़वाल में आयोजित होने वाली 18वीं प्रादेशिक अन्तर जनपदीय/वाहिनी रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए भी जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की टीम पौड़ी के लिए रवाना हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला
Next: ज्वालापुर पुलिस ने दबोचा चेन स्नेचर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.