Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला
  • देहरादून

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला

RNS INDIA NEWS 06/05/2021
Weather

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी देहरादून, मसूरी, टिहरी समेत कई हिस्सों में तेज बारिश हुयी है। बीते दिनों मौसम का मिजाज पहाड़ी जिलों पर भारी पड़ा है। प्रदेश में अब तक तीन जगह बादल फटने की घटनाएं हो चुकी हैं। आज भी मौसम के तेवर कुछ हद तक तल्ख बने हुए हैं। मसूरी में करीब आधे घंटे से जोरदार बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था। मौसम विज्ञान केंद्र के अुनसार देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी आदि जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा राज्य के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो हो सकती है। देर शाम को बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। जबकि चमोली जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश व दोपहर के समय गोपेश्वर के आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी व रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। अधिकतर क्षेत्रों में दिनभर बादल छाये रहने से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। दोपहर के समय दून के राजपुर रोड, जाखन, मालदेवता आदि इलाकों में हल्की बारिश हुई। जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलीं। मसूरी में दोपहर के समय हल्की बारिश होने से ठंडक हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपने साथी को मारकर जंगल में छुपा देने के मामले में लमगड़ा पुलिस ने किये 2 और व्यक्ति गिरफ्तार
Next: ड्रोसेरा सिरप पीने से 8 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.