Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand । राजकीय इंटर कॉलेज में करीब 30 छात्र-छात्राएं बीमार, आंख व नाखून पीले पड़ने के साथ ही उल्टी की शिकायत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarakhand । राजकीय इंटर कॉलेज में करीब 30 छात्र-छात्राएं बीमार, आंख व नाखून पीले पड़ने के साथ ही उल्टी की शिकायत

30/03/2022
Uttarakhand । राजकीय इंटर कॉलेज में करीब 30 छात्र-छात्राएं बीमार, आंख व नाखून पीले पड़ने के साथ ही उल्टी की शिकायत

उत्तरकाशी : जिले में पुरोला के विकासखंड मोरी के राजकीय इंटर कॉलेज टिकोची में करीब 30 छात्र-छात्राएं बीमार हो गए हैं। सप्ताहभर से छात्र-छात्राएं आंख व नाखून पीले पड़ने के साथ उल्टी की शिकायत कर रहे हैं।

सूचना पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट के चिकित्सकों ने विद्यालय पहुंचकर बीमार छात्रों की जांच कर उनका प्राथमिक उपचार किया है। उन्होंने अधिकांश छात्र-छात्राओं के पीलिया होने की आशंका जताई है। 

सीमांत विकासखंड मोरी के आपदाग्रस्त बंगाण क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज टिकोची में एक सप्ताह से छात्र-छात्राएं आंख व नाखून पीले पड़ने के साथ ही उल्टी की शिकायत कर रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट से डा. मयंक जुवांठा ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं की जांच की।

डॉक्टर मयंक जुवांठा ने बताया कि विद्यालय में करीब आठ बच्चों में पीलिया के लक्षण व सात बच्चों में पेट दर्द की शिकायत सामने आई है। उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं से जांच करने को कहा गया है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का सही पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी बीमार छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार दिया गया है। प्रधानाचार्य महेंद्र चौहान ने बताया कि विद्यालय में करीब तीस छात्र-छात्राएं बीमारी की शिकायत सामने आई है।

बताया कि विद्यालय में पीने का पानी पाइप लाइन से ही आता है। सभी छात्र-छात्राएं सहित शिक्षक उसी पानी को पीते हैं।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Uttarkashi । चिन्यालीसौड़ पहुंच सीएम ने किया भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार
Next: गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.